15 दिसंबर को होगी UPPSC 2019 की परीक्षा, जानें कैसे पूछे जाते हैं सवाल

Published : Dec 09, 2019, 12:25 PM ISTUpdated : Dec 09, 2019, 12:32 PM IST
15 दिसंबर को होगी  UPPSC 2019 की परीक्षा, जानें कैसे पूछे जाते हैं सवाल

सार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को होने वाली है। अब परीक्षा में बहुत ही कम दिन बचे हैं। इन दिनों में कैंडिडेट्स के लिए एक बार अपनी तैयारी पर नजर डाल लेना जरूरी होता है। 

करियर डेस्क। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को होने वाली है। अब परीक्षा में बहुत ही कम दिन बचे हैं। इन दिनों में कैंडिडेट्स के लिए एक बार अपनी तैयारी पर नजर डाल लेना जरूरी होता है। प्रारंभिक परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, ज्यादातर कैंडिडेट्स परीक्षा की तैयारी के दौरान इसकी जानकारी हासिल कर लेते हैं, लेकिन कई बार परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के पैटर्न में बदलाव भी होता है। फिर भी कुछ ऐसे विषय हैं, जिनसे सवाल जरूर पूछे जाते हैं। जानते हैं इसके बारे में। 

1. करंट अफेयर्स
यह एक ऐसा टॉपिक है, जिससे हर हाल में सवाल पूछे ही जाते हैं। हाल के दिनों में देखा गया है कि अब किसी भी कॉम्पिटीशन की प्रारंभिक परीक्षा में करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल ज्यादा ही पूछे जाते हैं। इसलिए इन चंद दिनों के दौरान कैंडिडेट्स को करंट अफेयर्स से जुड़े सवालों को जरूर दोहरा लेना चाहिए। कोशिश यह होनी चाहिए पिछले एक साल या 6 महीनों के दौरान होने वाली प्रमुख बातों की जानकरी रहे।

2. भूगोल, इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवाल
प्रारंभिक परीक्षा में राज्य के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और परंपरा से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास भारतीय इतिहास में सबसे प्रुमख स्थान रखता है। इसलिए जो कैंडिडेट इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, उन्हें इसकी जानकारी अमूमन होती ही है। फिर भी संस्कृति और परंपरा से जुड़े सवालों पर एक नजर डाल लेनी चाहिए।

3. स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सवाल
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सवाल अवश्य पूछे जाते हैं। देश की आजादी में उत्तर प्रदेश के आंदोलनकारियों की प्रमुख भूमिका रही है। आगे भी देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का वर्चस्व बना रहा है। इसलिए स्वतंत्रता संग्राम में इस प्रदेश के आंदोलनकारियों से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं। 

4. सेना और न्यायपालिका से जुड़े सवाल
हाल के दिनों में यह ट्रेंड देखने को मिला है कि प्रारंभिक परीक्षा में सेना और न्यापालिका से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं। इसी के साथ अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और इसरो की प्रमुख परियोजनाओं से संबंधित सवाल भी पूछे जा सकते हैं। 

5. अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल
प्रारंभिक परीक्षा में अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं। ये कोई सैद्धांतिक सवाल नहीं होते, बल्कि देश की वर्तमान आर्थिक दशा, आर्थिक नीतियों, जीडीपी ग्रोथ, वर्ल्ड बैंक की परियोजनाओं आदि को लेकर सामान्य जानकारी से जुड़े सवाल होते हैं। ऐसे सवालों पर भी एक सरसरी निगाह डाल लेनी चाहिए।      

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!