Dharmendra Pradhan Daughter: धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान कौन हैं? विदेश से हासिल की कानून की डिग्री, जानिए क्या करती हैं

Published : Jul 22, 2026, 01:13 PM ISTUpdated : Jul 22, 2026, 03:37 PM IST
Who is Dharmendra Pradhan daughter Naimisha Pradhan

सार

Who is Dharmendra Pradhan Daughter Naimisha Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान कौन हैं और क्या करती हैं। जानिए उनकी पढ़ाई, डिग्री, करियर समेत उनके बारे में रोचक बातें।

Who is Naimisha Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान उन युवा प्रोफेशनल्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहचान परिवार की राजनीतिक विरासत से अलग, अपनी शिक्षा और प्रोफेशनल उपलब्धियों के दम पर बनाई है। कानून, अंतरराष्ट्रीय नीति और पब्लिक पॉलिसी जैसे गंभीर विषयों में मजबूत एजुकेशनल बैकग्राउंड रखने वाली नैमिषा प्रधान की प्रोफाइल बताती है कि उन्होंने अकादमिक और प्रोफेशनल दोनों स्तर पर विविध अनुभव हासिल किए हैं। NEET UG पेपर लीक को लेकर CJP प्रोटेस्ट और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान का पूरा परिवार चर्चा में आ गया है। ऐसे में जानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान कौन हैं, एजुकेशन, करियर समेत रोचक बातें।

नैमिषा प्रधान कौन हैं? पढ़ाई में बनाए शानदार रिकॉर्ड

नैमिषा प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मृदुला ठाकुर की बेटी हैं। नैमिषा प्रधान ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री हासिल की। राजनीति और प्रशासन को समझने के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई का रास्ता चुना और ओ पी जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल से एलएलबी (बैचलर ऑफ लॉ) किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित द फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी, टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय कानून (LLM) में मास्टर डिग्री पूरी की। यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक नीति अध्ययन के लिए दुनिया के प्रमुख संस्थानों में गिना जाता है।

नैमिषा प्रधान को पब्लिक पॉलिसी और रिसर्च में है खास अनुभव

नैमिषा प्रधान ने पढ़ाई के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप और रिसर्च का अनुभव भी हासिल किया। उन्होंने नीति आयोग (NITI Aayog), कार्नेगी इंडिया (Carnegie India) और सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) में भी अनुभव प्राप्त किया। कानूनी क्षेत्र की व्यावहारिक समझ विकसित करने के लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश के साथ भी इंटर्नशिप की, जहां उन्हें न्यायिक प्रक्रिया और कानून के व्यावहारिक पक्ष को करीब से समझने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें- कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान? क्या करती हैं धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान क्या करती हैं?

वर्तमान में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में पब्लिक पॉलिसी एसोसिएट के तौर पर काम कर रही हैं। इस भूमिका में वे भारत और अमेरिका से जुड़े नीतिगत विषयों, रणनीतिक साझेदारी और सार्वजनिक नीति से संबंधित मामलों पर काम करती हैं। उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड और विभिन्न संस्थानों का अनुभव इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें- मैं प्रोटेस्ट में नहीं गया... NEET AIR 2 पांशुल बंसल ने बताया क्यों लिया यह फैसला, हर स्टूडेंट के लिए बड़ी सीख

शास्त्रीय नृत्य से भी है खास जुड़ाव

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान सिर्फ पढ़ाई और करियर में ही नहीं, बल्कि कला के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। नैमिषा भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखती हैं और शास्त्रीय ओडिशी नृत्य की प्रशिक्षित व प्रतिभाशाली कलाकार हैं। व्यस्त शैक्षणिक और पेशेवर जीवन के बावजूद उन्होंने अपनी सांस्कृतिक रुचियों को भी हमेशा प्राथमिकता दी है। उनकी अकादमिक उपलब्धियां और कला के प्रति समर्पण उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, अनुशासन और संतुलित सोच की झलक पेश करते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Dharmendra Pradhan Son: निशांत प्रधान कौन हैं? जानिए धर्मेंद्र प्रधान के बेटे का एजुकेशन और करियर
मैं प्रोटेस्ट में नहीं गया... NEET AIR 2 पांशुल बंसल ने बताया क्यों लिया यह फैसला, हर स्टूडेंट के लिए बड़ी सीख