₹711 करोड़ का टावर खरीदकर सुर्खियों में आए दिनेश ठक्कर कौन हैं? 12वीं पास से Angel One तक का सफर

Published : Sep 23, 2026, 11:02 AM IST
Who is Dinesh Thakkar Angel One

सार

Who is Dinesh Thakkar Angel One: दिनेश ठक्कर कौन हैं, जिन्होंने जुहू में ₹711 करोड़ का पूरा टावर खरीदा? 12वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई और Angel One तक पहुंचने की उनकी शानदार सफलता की कहानी जानिए।

Dinesh Thakkar Angel One Success Story: एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर (दिनेश दरियानुमल ठक्कर) ने मुंबई के पॉश जुहू इलाके में ₹711 करोड़ में घर खरीदा है। उन्होंने जुहू के Embassy Terrazza प्रोजेक्ट में पूरा रिहायशी टावर खरीदने के लिए MoU किया है। डेवलपर Embassy Developments के मुताबिक, यह भारत का सबसे बड़ा सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट ट्रांजैक्शन है। इस खबर के बाद से ही दिनेश ठक्कर सुर्खियों में आ गए हैं। जानिए दिनेश ठक्कर के एजुकेशन, करियर और सफलता की शानदार कहानी।

63 हजार वर्गफुट में होगा ठक्कर का नया घर

यह कोई सामान्य लग्जरी अपार्टमेंट नहीं, बल्कि पूरा G+7 मंजिला टावर है। इसका RERA कारपेट एरिया करीब 63,000 वर्गफुट है। यह जुहू तारा रोड पर स्थित Embassy Terrazza का हिस्सा है। पूरे प्रोजेक्ट का विस्तार 2 एकड़ से ज्यादा है और इसमें करीब 50 रेजिडेंस प्रस्तावित हैं। कंपनी ने प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू ₹3,000 करोड़ से ज्यादा बताई है। ठक्कर ने अपने नए घर का नाम ‘Angelus’ रखा है। उनका कहना है कि घर चुनते समय उनकी प्राथमिकता प्राइवेसी, ज्यादा जगह और समुद्र का शानदार नजारा थी। वह इसे अपने परिवार के घर के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।

12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी, परिवार के कारोबार से अलग रास्ता चुना

दिनेश ठक्कर की कहानी इसलिए भी अलग है क्योंकि उन्होंने पारंपरिक कॉलेज डिग्री का रास्ता नहीं अपनाया। उपलब्ध प्रोफाइल और इंटरव्यू के मुताबिक उन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। मुंबई के मुलुंड में कारोबारी परिवार में जन्मे ठक्कर ने शुरुआत में परिवार के टेक्सटाइल कारोबार में काम किया, लेकिन बाद में अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने शुरुआती दौर में करीब ₹2.5 लाख की पूंजी से अपना रास्ता बनाने की बात कही है। इसके बाद उनका रुख शेयर बाजार और ब्रोकिंग कारोबार की तरफ हुआ।

ये भी पढ़ें- कौन थे आरएन काव? भारत के पहले RAW चीफ, जिन्होंने बदली देश की खुफिया व्यवस्था

1992 का झटका और फिर Angel One की नींव

स्टॉक ब्रोकिंग के शुरुआती वर्षों में ठक्कर को भी बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। 1992 के हर्षद मेहता कांड के दौरान उन्हें नुकसान हुआ। इसके बावजूद उन्होंने ब्रोकिंग कारोबार को आगे बढ़ाया और 1996 में Angel Broking की शुरुआत की। समय के साथ कंपनी ने पारंपरिक ब्रोकरेज से डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित मॉडल की ओर बदलाव किया। आज Angel One भारत की प्रमुख रिटेल ब्रोकिंग कंपनियों में शामिल है और NSE पर एक्टिव कस्टमर्स के आधार पर कंपनी खुद को देश की सबसे बड़ी लिस्टेड रिटेल ब्रोकिंग हाउस बताती है।

ये भी पढ़ें- VIT से B.Tech फिर IAS... कौन हैं गयाजी के DM शशांक शुभंकर, जिनके जिम्मे पितृपक्ष मेला 2026

दिनेश ठक्कर की नेटवर्थ

एंजल वन के फाउंडर दिनेश ठक्कर की नेटवर्थ करीब ₹3,948 करोड़ बताई जाती है। शेयर बाजार और ब्रोकिंग कारोबार से अपनी पहचान बनाने वाले ठक्कर आज देश के चर्चित कारोबारी नामों में शामिल हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

इन 5 सरकारी नौकरियों पर क्यों फिदा है Gen Z? तगड़ी सैलरी के साथ मिलती हैं जबरदस्त सुविधाएं! देखें वीडियो
कौन थे आरएन काव? भारत के पहले RAW चीफ, जिन्होंने बदली देश की खुफिया व्यवस्था