कांग्रेस ने बिकिनी गर्ल और मॉडल को मेरठ के हस्तिनापुर से दिया टिकट, जानें कौन हैं Archana Gautam

Published : Jan 13, 2022, 07:14 PM ISTUpdated : Jan 14, 2022, 10:55 AM IST
कांग्रेस ने बिकिनी गर्ल और मॉडल को मेरठ के हस्तिनापुर से दिया टिकट, जानें कौन हैं Archana Gautam

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कांग्रेस ने करीब 50 महिलाओं को टिकट दिए हैं, जिनमें मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम (Archana Gautam) भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अर्चना गौतम को मेरठ के हस्तिनापुर (Hastinapur) से उम्मीदवार बनाया है। 

मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कांग्रेस ने करीब 50 महिलाओं को टिकट दिए हैं, जिनमें मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम (Archana Gautam) भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अर्चना गौतम को मेरठ के हस्तिनापुर (Hastinapur) से उम्मीदवार बनाया है। 26 साल की अर्चना गौतम अपने ग्लैमरस वीडियो के लिए मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कई वीडियो हैं, जिनमें वो बेहद हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। 

बता दें कि पेशे से मॉडल अर्चना गौतम (Archana Gautam) बिकिनी गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। अर्चना ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 ब्यूटी पीजेंट जीता था। इंस्टाग्राम पर ही अर्चना के 728k फॉलोअर्स हैं। वहीं, ट्विटर पर एक्ट्रेस के 14.8 हजार फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस के फोटो व वीडियो शेयर करते ही उनके फैन लाइक्स व कमेंट्स की झड़ी लगा देते है।अर्चना ने इंस्टाग्राम पर अपने कई डांस वीडियो शेयर किए हैं। इसके अलावा वो ट्रेंडिंग रील्स भी बनाती हैं। बता दें कि अर्चना ने मेरठ के IIMT से BJMC (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म इन मास कम्युनिकेशन) कोर्स किया है। 

इसके अलावा अर्चना (Archana Gautam) ने 2015 में बॉलीवुड में एंट्री ली थी। वो कई टीवी-प्रिंट विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। अर्चना गौतम ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इनमें ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हसीना पारकर, बारात कंपनी, जंक्शन वाराणसी शामिल हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा वो तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा अर्चना ने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। 1 सितंबर 1995 को मेरठ के परतापपुर में पैदा हुईं अर्चना गौतम ने नवंबर, 2021 में कांग्रेस ज्वॉइन की थी।

साउथ की सनी लियोनी कहलाती हैं अर्चना :
अर्चना गौतम (Archana Gautam) टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया, कुबूल है, बुड्ढा, अकबर-बीरबल, और सीआईडी में काम कर चुकी है। मेरठ में गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज अर्चना गौतम मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई थीं। इन्हें दक्षिण भारत की सनी लियोनी भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें
Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

14 दिन बाद इस शख्स की दुल्हन बनेगी Mouni Roy, दुबई नहीं यहां लेंगी 7 फेरे, वेडिंग के लिए बुक हुआ रिजॉट

समुंदर में मछलियों के बीच गोता लगाती दिखी Sunny Leone, कभी झूला झुलते तो कभी इस तरह मचे करती आई नजर

Ashmit Patel Birthday: धो चुका इस एक्ट्रेस के अंडरगारमेंट्स, कंट्रोवर्सी किंग के नाम से है फेमस

इस हीरोइन के साथ बोल्ड सीन से चर्चा में आए थे टार्जन के हीरो Hemant Birje, इन 2 खूबियों के चलते मिला था काम

Guru @ 15: इसी फिल्म से करीब आए थे Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, नकली अंगूठी पहनाकर किया था प्रपोज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम