एकता कपूर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- अनजाने में हुई गलती के लिए क्या उनकी फैमिली को प्रताड़ित करेंगे

कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। इसी दौरान हिना खान ने भी हाल ही में  'आस्क हिना' सेशन शुरू किया, जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 11, 2020 10:32 AM IST / Updated: Jun 11 2020, 04:05 PM IST

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। इसी दौरान हिना खान ने भी हाल ही में  'आस्क हिना' सेशन शुरू किया, जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे। इसी दौरान एक शख्स ने एकता कपूर की वेब सीरीज में दिखाए गए विवादित सीन को लेकर जब उनकी राय जानना चाही तो इस पर हिना ने खुलकर एकता कपूर का सपोर्ट किया।

आस्क हिना सेशन के दौरान एक शख्स ने उनसे पूछा, हिना मैम, मैं आपके नजरिए की इज्जत करती हूं मगर एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज में इंडियन आर्मी का अपमान किया है जो कि किसी भी फौजी भाई के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद हिना खान ने एकता कपूर का समर्थन करते हुए लिखा, ये हममें से कोई भी स्वीकार नहीं कर सकता मगर अनजाने में हुई भूल को सुधारा गया है। 

 

हिना ने आगे लिखा, क्या आप इस बात को सही साबित कर सकती हैं कि उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है? एक फिक्शन शो में की गई गलती के लिए क्या एक महिला और उसके परिवार को प्रताड़ित किया जाना चाहिए। आप भी एक महिला हैं, आप मुझे बताएं।

 

एकता कपूर की वेब सीरीज 'अनसेंसर्ड XXX' में इंडियन आर्मी से जुड़ा एक आपत्तिजनक सीन दिखाया गया था, जिसके बाद से एकता कपूर को रेप और जान से मारने की धमकियां मिलीं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद एकता कपूर ने फिल्म से उस आपत्तिजनक सीन को हटा दिया। बता दें कि इस मामले पर एकता कपूर के खिलाफ कई राज्यों में शिकायत भी दर्ज कराई गई। 
 

Share this article
click me!