
मुंबई. कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाने से पॉपुलर हुए भुबन बादायकर (Bhuban Badaikar) एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। खबरों की मानें तो उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले स्थित एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे है। इस हादसे के दौरान भुबन को सीने और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि भुबन पुरानी कार चलाना सीख रहे थे। सीखने के दौरान वो हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि वे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। गांव में मूंगफली बेच कर वो अपनी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कच्चा बादाम गाना बनाया और गाने लगे। और यही गाना उनकी जिंदगी के लिए टर्निंग प्वाइंट लेकर आया। इस गाने की वजह से भुबन रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए।
कमा पाता है सिर्फ इतने रुपए
पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव में रहने वाले भुबन सिर्फ बंगाली भाषा ही समझता है। गांव की एक झोपड़ी में रहने वाले भुबन के घर में पत्नी, दो बेटे, एक बेटी है। भुबन घर में कमाने वाला अकेला सदस्य है, पूरे परिवार की जिम्मेदारी वो अकेले ही संभालते है। आपको बता दें कि हर दिन वो करीब 3 से 4 किलो मूंगफली बेच पाते है और इसके बदले वो सिर्फ 200-250 रुपए कमा पाते है। कच्चा बादाम.. गाना गाकर पॉपुलर भुबन ने बताया कि उन्होंने सड़कों पर लोगों का आकर्षित करने के लिए 10 साल पहले ये गाना बनाया था। वो चाहते हैं सरकार उनके परिवार को आर्थिक मदद दे, जिससे उनका गुजारा हो सके। आपको बता दें कि उनका गाना वायरल होने के बाद अब भुबन की आमदानी भी बढ़ गई है। लोग उनका गाना मजे से सुनते है और उनसे मूंगफली भी खरीदते हैं। अब तो चुनावी सीजन में उन्हें कैंपेन का भी हिस्सा बनाया गया है।
गाने में डाला हरियाणवी टच
हाल ही में हरियाणवी सिंगर अमित ढुल (Amit Dhull) ने भुबन के साथ मिलकर इस गाने का री-मिस्क तैयार किया है और इसे हरियाणवी टच भी दिया। इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें कुछ डांस स्टेप्स भी दिखाएं गए है। इस वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निशा भट्ट भी नजर आ रही है। वहीं, भुबन भी अलग अंदाज में दिखाई दिए।
- आपको बता दें कि जैसे ही भुबन और उनका गाना कच्चा बादाम वायरल हुआ वैसे ही उन्हें कई म्यूजिक कंपनियों ने अप्रोच किया। एक म्यूजिक कंपनी ने उनका म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर दिया और वो देखते ही देखते लाखों रुपए के मालिक बन गए। खबरों की मानें तो अब भुबन को टीवी शोज और प्रोग्राम के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। उनके गाने पर ना सिर्फ टीवी बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी थिरकते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।