58 करोड़ के नए घर में शिफ्ट हुए शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, बालकनी से कुछ ऐसा दिखता है खूबसूरत नजारा

Published : Sep 29, 2022, 11:32 AM IST
58 करोड़ के नए घर में शिफ्ट हुए शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, बालकनी से कुछ ऐसा दिखता है खूबसूरत नजारा

सार

सामने आ रही खबरों की मानें तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए है। 58 करोड़ का उनका यह घर मुंबई के वर्ली में है। कहा जा रहा है कि इस घर में शिफ्ट हुए 5 दिन हो चुके है। बता दें कि इस घर इंटीरियर दोनों ने मिलकर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आखिरकार अपने नए डुप्लेक्स में शिफ्ट हो गए है। उनके 58 करोड़ की कीमत वाला ये डुप्लेक्स मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित है। आपको बता दें कि शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ मिलकर 2018 में अपना घर बुक कराया था और 2019 में उन्हें अपने इस नए अपार्टमेंट के अधिकार मिले थे। लेकिन आपको बता दें कि फिर कोरोना लॉकडाउन की वजह से वह अपने नए घर में शिफ्ट नहीं हो पाए। लेकिन अब कपल अपने बच्चों के साथ नवरात्रि में इस नए घर में शिफ्ट हो गया है। वैसे, इस घर की बालकनी से बाहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उनके इस घर की कुछ इनसाइड फोटोज भी सामने आई है।


शाहिद-मीरा ने खुद किया घर का इंटीरियर
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत फैनिली के साथ वर्ली में हाई राइज बिल्डिंग थ्री सिक्सटी वेस्ट में शिफ्ट हो गए है, जहां से बांद्रा-वर्ली सी सीन सबसे अच्छा दिखाई देता है। कपल के नए घर की कीमत 58 करोड़ रुपए है। बता दें कि दोनों ने मिलकर ही अपने इस घर का इंटीरियर डिजाइन किया है, जो दिखने में वाकई शानदार है। शाहिद को अपने इस डुप्लेक्स के साथ छह पार्किंग स्लॉट मिले हैं। इसके अलावा उनके घर में 500 वर्ग फुट की एक बालकनी है। कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें घर में शिफ्ट हुए पांच दिन हो गए हैं। बता दें कि उनका यह घर 42 और 43 वें माले पर है। आपको बता दें नए घर को खरीदने के दौरान शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था- बच्चे बड़े हो रहे हैं और उन्हें स्पेस की जरूरत होगी। अभी मेरे घर में सारी जगह मेरे बच्चों की है। मीरा और मुझे भी स्पेस की जरूरत है। बीतते समय के साथ, परिवार के लिए और अधिक जगह बनाना महत्वपूर्ण होता है। फैमिली अदरक की तरह होती है, फैलती रहती है। 


फ्लॉप रही फिल्म जर्सी
शाहित कपूर की इस साल आई फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिल्म अपने बजट की लागत तक वसूल नहीं कर पाई। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थी। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करे तो वे फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। आपको बता देंकि शाहिद आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे, जो हिट साबित हुई थी। 

 

ये भी पढ़ें
दादी को खोने के गम में खूब रोई महेश बाबू की बेटी, ये CELEBS पहुंचे एक्टर की मां के अंतिम संस्कार में

पोर्न से लेकर विदेशी STARS तक ने Bigg Boss में दिखाया हुस्न का जलवा, 1 की SEXY अदाओं पर फिदा थे सभी

ऐश्वर्या राय के दुश्मनों की लिस्ट में है दो Ex ब्वॉयफ्रेंड, इन 3 हीरोइनों से भी नहीं बनती बच्चन बहू की

कौन है कम हाईट वाला अब्दू रोजिक, जो आ रहा सलमान खान के BIGG BOSS 16 में मचाने धूम, चौंका देगी नेटवर्थ

बोल्डनेस का तड़का लगाने का फंडा जानती है तारक मेहता की बबिता जी, SEXY लुक से करती है कईयों को घायल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!