
मुंबई। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को लेकर गुरुवार को खबर आई कि उन्होंने दो बेटियों के बाद अब तीसरा बच्चा भी गोद ले लिया है। दरअसल, ये खबर तब सामने आई जब सुष्मिता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों रिनी और अलीशा के अलावा एक बच्चे के साथ नजर आईं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि सुष्मिता ने अब तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटे को गोद ले लिया है। हालांकि, दिनभर चली इस तरह की खबरों के बाद सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर सच्चाई खुद बताई है।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वो उसी बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने बताया कि इस बच्चे का नाम गॉडसन एमॅड्यूस (Godson Amadeus) है। फोटो में गॉडसन गाड़ी के बोनट पर बैठे हुए दिख रहे हैं, जबकि सुष्मिता वहीं पास में खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने बताया कि गॉडसन का एक्सप्रेशन ही सब कुछ बता रहा है। इस ट्वीट में सुष्मिता ने उस बच्चे गॉडसन की मां का नाम श्रीजया बताते हुए उन्हें इस फोटो को खींचने का क्रेडिट भी दिया है।
दिसंबर, 2021 में हुआ ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप :
बता दें कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने पिछले साल दिसंबर, 2021 में खुद से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) से ब्रेकअप कर लिया। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। यहां तक कि रोहमन शॉल सुष्मिता के साथ उनके घर पर ही रह रहे थे। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में आईं लेकिन फाइनल अब दोनों अपने रिश्ते को खत्म कर चुके हैं। रोहमन शॉल अब सुष्मिता सेन का घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात एक फैशन गाला के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों ने काफी वक्त साथ में गुजारा था।
1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता :
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता (Sushmita Sen) अपनी वेब सीरीज ‘आर्या’ (Arya) की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस वेब सीरिज के दोनों ही सीजन बेहद पसंद किए गए हैं। सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर (Sushmita Sen) भारत का नाम रोशन किया था। इसके बाद ही वो फिल्मों की दुनिया में आ गई थीं और दस्तक से डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें :
Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स
समुंदर में मछलियों के बीच गोता लगाती दिखी Sunny Leone, कभी झूला झुलते तो कभी इस तरह मचे करती आई नजर
Ashmit Patel Birthday: धो चुका इस एक्ट्रेस के अंडरगारमेंट्स, कंट्रोवर्सी किंग के नाम से है फेमस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।