छोटी बहन राहा कपूर ने भैया तैमूर को बर्थडे पर दिया खास गिफ्ट, देखते ही खिला करीना के बेटे का चेहरा

Published : Dec 20, 2022, 01:45 PM IST
छोटी बहन राहा कपूर ने भैया तैमूर को बर्थडे पर दिया खास गिफ्ट, देखते ही खिला करीना के बेटे का चेहरा

सार

करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान 6 साल का हो गया है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर को जन्मदिन पर अपनी छोटी बहन यानी आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर से खास तोहफा मिला है।   

एंटरटेनमेंट डेस्क. करीना कपूर ( Kareena Kapoor) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज यानी 20 दिसंबर को 6 साल का हो गया है। तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था। करीना ने बेटे के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया। उन्होंने क्रोइसैन्ट (क्रोइसैन एक बटररी, परतदार, ऑस्ट्रियन वियनोइसेरी पेस्ट्री होती है ) खाते तैमूर की फोटो कर लिखा- मेरे टिम टिम का बर्थडे। उनकी फोटो पर मौसी करिश्मा कपूर, बुआ सोहा अली खान ने जमकर प्यार लुटाया। इनके अलावा कई सेलेब्स ने भी तैमूर को बर्थडे विश किया। इसी बीच खबर आ रही है कि तैमूर को अपनी महीनेभर की बहन राहा कपूर से जन्मदिन पर खास तोहफा मिला है। मामी आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की तरफ से तैमूर को कस्टमाइज्ड मार्वल सुपरहीरो गिफ्ट के तौर पर दिया है। हर बच्चे की तरह तैमूर भी मार्वल परहीरो का दीवाना है और इसीलिए मामी ने उनके लिए ये तोहफा चूस किया। मामी द्वारा अपनी बेटी राहा की तरफ से भेजे गए इस गिफ्ट को देख तैमूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 


मार्वल सुपरहीरो थीम पार्टी
आपको बता दें कि हाल ही में करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया था, जिसकी थीम मार्वल सुपरहीरो थी। आपको बता दें कि तैमूर की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में की जाती है। तैमूर की फोटोज क्लिक करने कैमरामैन हमेशा क्रेजी नजर आते हैं। हालांकि, अब तैमूर बड़े हो गए हैं और अब वह फोटोग्राफर्स को पोज भी देने लगे हैं। हालांकि, कई बार वह उनपर नाराज होते भी नजर आ चुके हैं। 


सैफ अली खान चाहते है तैमूर करे फिल्मों में काम
आपको बता दें कि तैमूर अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बेटे तैमूर को एक्टर बनता देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं सैफ बेटे की शैतानियों को लेकर भी बात कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह घर में बहुत ज्यादा मस्ती करता है। 


- आपको बता दें कि तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ वेकेशन पर निकल चुके हैं। यहीं वजह है कि करीना ने छुट्टियों पर जाने से पहले ही तैमूर का बर्थ सेलिब्रेट किया था। बात करीना के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिलहाल उनके पास किसी फिल्म का ऑफर नहीं हैं।

 

ये भी पढ़ें
किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

FLOP प्रभास की Fees के आगे नहीं टिकते ये साउथ स्टार्स, अक्षय-सलमान-SRK का जानें क्या है हाल

KGF 2 से इस मामले में पीछे रह गई 1900  Cr की ये फिल्म, पर RRR-ब्रह्मास्त्र को BOX OFFICE पर पछाड़ा

कार्तिक आर्यन से कियारा अडवाणी तक, 8 यंग स्टार्स ने 2022 में BOX OFFICE पर दी दिग्गजों को पटखनी

2700 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी दीपिका पादुकोण की ये 9 फिल्में, 10 साल में की इतनी मूवी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड