कांकेर में पहली बार : आगजनी के बाद नक्सलियों ने फोटो खिंचवाया, वीडियो भी बनाया और जंगल की ओर भाग गए

Published : Mar 05, 2022, 11:26 AM IST
कांकेर में पहली बार : आगजनी के बाद नक्सलियों ने फोटो खिंचवाया, वीडियो भी बनाया और जंगल की ओर भाग गए

सार

इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब नक्सलियों ने किसी वारदात को अंजाम देने के बाद फोटो या वीडियो शूट करवाया हो लेकिन इस बार ऐसा होने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। 

कांकेर : छ्त्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों में आग लगा दिया। मामला कांकेर (Kanker) जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है । यहां सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे नाराज नक्सलियों ने इस काम में लगे एक JCB, 2 हाइवा और 2 मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने सभी वाहनों के डीजल टैंक को फोड़कर उसमें आग लगाई। जिस जगह यह वारदात हुई है वह जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर ही दूर है। इतना ही नहीं ऐसा पहली बार हुआ जब इस तरह की वारदात के बाद माओवादियों ने फोटो और वीडियो भी बनाया। 

10 से 12 नक्सली आए थे
जिले के मरापी से कलमुच्चे तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रेत और गिट्टी को लाने के लिए हाइवा वाहन लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उसेली के रास्ते वाहनों की आवाजाही की जा रही थी। इस दौरान मरमामारी के पास 10 से 12 की संख्या में अचानक नक्सली पहुंच गए। जिन्होंने वाहनों को रुकवाया। चालकों को वाहन से नीचे उतारकर उनसे मोबाइल ले लिया और वाहनों में आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें-दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

वारदात के बाद फोटोशूट

इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब नक्सलियों ने किसी वारदात को अंजाम देने के बाद फोटो या वीडियो शूट करवाया हो लेकिन इस बार ऐसा होने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। इसके मुताबिक नक्सली पहले बैनर लगाते हैं और फिर उसके बाद गाड़ियों में आग लगा देते हैं। थोड़ी देर बाद वे अपना वीडियो बनवाते हैं। अब तक नक्सली ऐसी वारदात करने के बाद वहां से भाग जाते थे।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए जवानों का चल रहा बड़ा ऑपरेशन, अब तक 4 नक्सली किए गए ढेर

फोटो शूट के बाद जंगल में भागे

वाहनों में आग लगवाने और फोटो बनवाने के बाद नक्सली जंगल की तरफ चले गए हैं। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो जवान घटनास्थल पर पहुंचे। कांकेर पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस वारदात के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। नक्सलियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

इसे भी पढ़ें-तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़, 2 महिला नक्सली समेत 6 नक्सिलयों को मार गिराया

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार