COVID 19 UPDATE: देश में लगातार रोज मिल रहे 20 हजार से ऊपर नए केस, एक्टिव केस 1.43 लाख

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार 20000 के ऊपर मिल रहे हैं। यह अलग बात है कि संक्रमण के केस बढ़ने के बावजूद कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया है। इस समय एक्टिव केस घटकर 1.43 लाख पर आ गए हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Jul 30, 2022 4:47 AM IST / Updated: Jul 30 2022, 10:19 AM IST

COVID 19 UPDATE: देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के केस स्थिर बने हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा 20000 के ऊपर चल रहा है। इस बीच नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 203.94 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इस समय एक्टिव केस घटकर 1.43 लाख पर आ गए हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.48% है। पिछले 24 घंटों में 20,958 मरीज ठीक हुए हैं। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 203.94 Cr: देश में वैक्सीनेशन ड्राइव की डिटेल्स
30 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 203.94 करोड़ (2,03,94,33,480) से अधिक हो गया है। यह 2,69,93,794 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 स्टार्ट हुई थी। अब तक 3.89 करोड़ (3,89,53,795) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

इस समय भारत में एक्टिव केस और नए मरीजों की संख्या
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,43,384 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.48% है। पिछले 24 घंटों में 20,958 मरीज ठीक हुए हैं।  ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,33,30,442 है। पिछले 24 घंटे में 20,408 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 4,04,399 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.48 करोड़ (87,48,11,197) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.92% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.05% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास इस समय 7.09 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा कोविड डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 195.08 करोड़ (1,95,08,40,825) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई हो रही है। 7.09 करोड़ से अधिक (7,09,34,050) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी लगाने के लिए राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: फिर एक दिन में मिले 20 हजार नए केस, लेकिन रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केस घटकर 1.43 लाख पर आए
टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म क्वालिटी होती है प्रभावित, इस वजह से बढ़ाता है मेल इनफर्टिलिटी का खतरा

 

Share this article
click me!