रद्द होते-होते रह गया दिनेश कार्तिक का कॉन्ट्रैक्ट, छोटी सी गलती पड़ जाती भारी

Published : Sep 16, 2019, 05:48 PM ISTUpdated : Sep 16, 2019, 06:04 PM IST
रद्द होते-होते रह गया दिनेश कार्तिक का कॉन्ट्रैक्ट, छोटी सी गलती पड़ जाती भारी

सार

कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन किया था। कार्तिक ने बीसीसीआई से नोटिस मिलने के बाद बिना शर्त माफी मांगी थी।

नयी दिल्ली. बीसीसीआई ने केन्द्रीय अनुबंध का उपबंध तोड़ने के मामले में भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बिना शर्त मांगी गयी माफी को स्वीकर कर लिया जिससे इस मामले का पटाक्षेप हो गया।

कार्तिक ने पहनी थी टीकेआर की जर्सी 
कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन किया था। कार्तिक ने बीसीसीआई से नोटिस मिलने के बाद बिना शर्त माफी मांगी थी। कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हैं। वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आये ।

बीसीसीआई ने मांगा था जवाब
बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध के मुताबिक देश के लिए 26 टेस्ट और 94 एकदिवसीय खेलने वाले कार्तिक को इस मैच के लिए बोर्ड से मंजूरी लेनी चाहिए थी। उनका अनुबंध उन्हें किसी निजी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं कर दिया जाये ।

कार्तिक ने मैक्कुलम के सिर डाली टोपी 
कार्तिक ने अपने जवाब में कहा था कि कि वह केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट आफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा था ।
(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Amitabh Bachchan Tweet: RR हार गई, लेकिन वैभव जीत गया! युवा बल्लेबाज की पारी पर बिग बी ने कही दिल छू लेने वाली बात
BCCI Selection Controversy: 'जायसवाल से माफी मांगो!' मांजरेकर ने अगरकर को क्यों सुनाया?