लाइव मैच के दौरान एक मजेदार वाकये को देख रुक गए खिलाड़ी और अंपायर, बढ़ गई कॉमेंटेटर की स्पीड

Published : May 10, 2022, 06:24 PM IST
लाइव मैच के दौरान एक मजेदार वाकये को देख रुक गए खिलाड़ी और अंपायर, बढ़ गई कॉमेंटेटर की स्पीड

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्कूटर लेकर लाइव हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान मैदान और पिच तक पहुंच जाता है। इस घटना के बाद खेल थोड़ी देर के लिए रूक जाता है और सभी लोग हैरान रह जाते है। हालांकि, लड़के को कोई कुछ बोलता नहीं है। 

नई दिल्ली। क्रिकेट मैदान पर कई बार ऐसे वाकये पेश आते है, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। कभी क्रिकेटर कोई हरकत कर जाते हैं, तो कभी दर्शक। कई बार किसी खिलाड़ी का प्रशंसक उससे  मिलने मैदान पर आ जाता है, मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव क्रिकेट मैच के दौरान एक लड़का स्कूटर के साथ पहुंच जाता है और पिच पर ही इसे चलाने लगता है। यह पूरा नजारा देखकर क्रिकेटर खिलाड़ी और अंपायर दंग रह गए। वैसे आपको बता दें कि यह हैरान करने वाली घटना भारत नहीं बल्कि, इंग्लैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान हुई। इस वीडियो को इंग्लैंड बार्मी आर्मी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

 

 

सभी निगाहें लड़के पर टिक गईं 
वीडियो का कैपशन दिया गया है- आज के युवा। इसमें देखा जा सकता है कि लाइव क्रिकेट मैच के दौरान एक लड़का अपनी स्कूटर पिच पर लेकर आ जाता है। वह बिना किसी फिक्र के इसे इधर-उधर घुमाता है। उसकी इस चौंका देने वाली हरकत से वहां मौजूद दर्शक, खिलाड़ी और अंपायर हैरान रह जाते हैं। सभी की निगाहें इस लड़के पर टिक जाती हैं। वैसे यह घटना बीते 30 अप्रैल को हुई, मगर इसका वीडियो सोमवार, 9 मई को वायरल हुआ। 

 

 

पांच साल पहले मैदान पर आ गई थी कार 
इससे पहले, भारत में रणजी ट्रॉफी के दौरान एक शख्स कार लेकर मैदान में आ गया और पिच के करीब तक पहुंच गया। इस मैच में भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा, रिषभ पंत, गौतम गंभी और सुरेश जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेल रहे थे यह वाकया वर्ष 2017 का है। इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। आरोप लगा कि मैदान के मुख्य गेट पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन कार चलाने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

OMG! बुजर्ग चूहे को जवान करने में सफल हुए वैज्ञानिक, काम आई यह तकनीक

शादी में बत्ती गुलः अंधेरे में दूल्हों से हो गई बड़ी गलती, लाइट जलते ही राजा जी को होना पड़ा शर्मिंदा

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स