गुजरात में चुनाव आयोग ने 7 उम्मीदवारों को भेजा नोटिस, पकड़े गए इस मामले में

Published : Nov 24, 2022, 01:39 PM ISTUpdated : Nov 24, 2022, 04:35 PM IST
गुजरात में चुनाव आयोग ने 7 उम्मीदवारों को भेजा नोटिस, पकड़े गए इस मामले में

सार

Gujarat Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे सात ऐसे प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने पर्चा दाखिले के दौरान खर्च का ब्योरा नहीं प्रस्तुत किया। आयोग ने इन्हें 23 और 25 नवंबर तक का समय दिया है। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर बीत चुका है। दोनों ही चरणों के लिए चुनाव आयोग ने स्क्रूटनी करने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की संख्या और नाम का ऐलान भी कर दिया। आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के लिए कुल 1621 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अब 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, दूसरे चरण में 1362 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

इस बीच, चुनाव आयोग ने सुरेंद्र नगर जिले के 7 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस जिले के प्रत्याशियों ने चुनाव में नियमानुसार दिए गए खर्च की जानकारी नहीं दी है। इस जिले की जिन विधानसभा सीटों पर आयोग ने नोटिस जारी किया है, उनमें ध्रांगधरा से तीन प्रत्याशी हैं। वहीं, वढवान विधानसभा सीट से तीन और चोटिला विधानसभा सीट से एक प्रत्याशी शामिल हैं। 

जानकारी सही दीजिए.. आब्वर्जर नजर रखे हुए हैं 
यही नहीं, चुनाव आयोग ने सभी सात उम्मीदवारों को नोटिस जारी करते हुए इन्हें 23 नवंबर तक खर्च का ब्योरा पेश करने को कहा है। आयोग के अनुसार, जिन सीटों पर पहले चरण में चुनाव है, उन प्रत्याशियों को 23 नवंबर तक तथा दूसरे चरण की वोटिंग वाले विधानसभा के प्रत्याशियों को 25 नवंबर तक खर्च का ब्योरा देना होगा। चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों को यह ताकीद भी की है कि वे जानकारी दे रहे हैं, उस पर आब्जर्वर नजर रखे हुए हैं। 

1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को रिजल्ट 
गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके