पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने फिरोजपुर रूरल की सिटिंग विधायक सतकार कौर का पहले टिकट काटा, अब पार्टी ने निकाला

 आशु बांगड़ को कांग्रेस का टिकट दिए जाने पर सिटिंग विधायक सतकार कौर गैरी पार्टी से नाराज चल रही थीं। चुनाव प्रचार के दौरान भी आशु बांगड़ का कई जगह विरोध हुआ। इसके पीछे बताया यह गया कि सतपाल कौर के इशारे पर आशु बांगड़ का विरोध हो रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 19, 2022 8:15 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले तक कांग्रेस में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पार्टी ने अब फिरोजपुर ग्रामीण से विधायक सतकार कौर गैरी को निष्कासित कर दिया है। इससे पहले सतकार कौर गैरी का टिकट काट दिया गया था। इसके बाद से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाकर बाहर निकाल दिया। बता दें कि गैरी का टिकट काटकर कांग्रेस ने आशु बांगड़ को टिकट दिया था। 

आशु बांगड़ को प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी बताया जा रहा है। आशु पहले आम आदमी पार्टी में थे। उनको फिरोजपुर रूरल से आप ने टिकट भी दिया था। लेकिन, अचानक ने उन्होंने आप का टिकट ठुकरा दिया और पार्टी भी छोड़ दी। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। तब से माना जा रहा था कि आशु बांगड़ को कांग्रेस उम्मीदवार बनाकर उतारेगी। इस बीच, आशु का फिरोजपुर रूरल में विरोध शुरू हो गया था। कांग्रेस और आप में स्थानीय नेताओं के उनके पोस्टर तक पर कालिख पोत दी थी।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: सिद्धू के खास Ex DGP मुस्तफा की मुश्किलें बढ़ी, जांच में वीडियो की पुष्टि, अब SIT जुटा रही सबूत

सतकार कौर गैरी के इशारे पर अाशु का विरोध होने की चर्चाएं
इधर, आशु बांगड़ को कांग्रेस का टिकट दिए जाने पर सिटिंग विधायक सतकार कौर गैरी पार्टी से नाराज चल रही थीं। चुनाव प्रचार के दौरान भी आशु बांगड़ का कई जगह विरोध हुआ। इसके पीछे बताया यह गया कि सतपाल कौर के इशारे पर आशु बांगड़ का विरोध हो रहा है। लेकिन प्रचार के दौरान कांग्रेस के रणनीतिकार चुप रहे। अब जब प्रचार थम गया तो एक बार फिर से चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का काम शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव : सिद्धू के करीबी मोहम्मद मुस्तफा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बताया 'किताब', मुश्किल में कांग्रेस

इन कांग्रेस नेताओं को भी बाहर किया जा चुका
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने विधायक सतकार कौर गैरी को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के आरोप में निष्कासित करने का पत्र जारी कर  दिया है। इससे पहले अटारी से तरसेम डीसी, केवल सिंह ढिल्लों और अमरीक ढिल्लों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस बार पंजाब चुनाव में कांग्रेस में सबसे ज्यादा विवाद रहे। कभी सिद्धू का विवाद तो कभी चन्नी के विवादास्पद बयान। अब पार्टी जिस तरह से अपने नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा रही है, इससे कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती जा रही है। 

यह भी पढ़ें-  अल्लाह की कसम खाकर विवादित बयान देने वाले मुस्तफा की बढ़ीं मुश्किलें, BJP ने चुनाव आयोग से एक्शन लेने को कहा

कांग्रेस में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं
जानकारों का मानना है कि ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस में अनुशासन नाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है। हर कोई मनमर्जी कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान पार्टी हो हो रहा है। अब जबकि मतदान में कुछ घंटे ही रह गए हैं, इसी बीच एक सतकौर कौर गैरी के निष्कासन ने मतदाताओं के बीच पार्टी की निगेटिव छवि बन रही है।

यह भी पढ़ें-

 

Inside Story: मोहम्मद मुस्तफा मामले में सिद्धू पर भारी पड़े चन्नी, कांग्रेस हाइकमान के दखल के बाद दर्ज हुई FIR

पंजाब पुलिस के Ex DGP मोहम्मद मुस्तफा भले तहजीब भूले, मगर FIR दर्ज करते वक्त जांच अधिकारी ने दिया पूरा सम्मान

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री