पंजाब चुनाव:मुश्किल में फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, पुलिस का मजाक उड़ाने पर DSP ने किया मानहानि का केस, जानें मामला

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा जा रहा है कि विवाद हैं कि उनका पीछा छोड़ ही नहीं रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार विवादों रहे। अब चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी विवादों में घिर गए हैं। पिछले साल दिसंबर में सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सिंह चीमा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया था। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 19, 2022 6:12 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बुरी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू पर मानहानि का केस दायर किया है। आरोप है कि सिद्धू ने तीन महीने पहले पुलिसवालों का मजाक उड़ाया था। ये मामला चुनाव प्रचार के बीच खासा गरमाया था। इस विवाद ने अभी तक उनका पीछा नहीं छोड़ा है।

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा जा रहा है कि विवाद हैं कि उनका पीछा छोड़ ही नहीं रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार विवादों रहे। अब चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी विवादों में घिर गए हैं। पिछले साल दिसंबर में सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सिंह चीमा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाया था। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने इस मुद्दे पर सिद्धू के बयानों पर रोष प्रकट किया था। डीएसपी ने मांग की थी कि सिद्धू अपने बयान पर माफी मांगें।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: वोटिंग से 2 दिन पहले CM चन्नी और सिद्धू मूसेवाला मुश्किल में फंसे, पुलिस ने दर्ज की दोनों पर FIR

सिद्धू के बयान से पंजाब पुलिस का मनोबल गिरा
डीएसपी ने एक नोटिस भी सिद्धू को भेजा था। इसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन सिद्धू ने अभी तक माफी नहीं मांगी। अब डीएसपी चंदेल ने सिद्धू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। चंडीगढ़ कोर्ट में जस्टिस अमनिंदर सिंह की कोर्ट में ये केस दायर किया गया है। सोमवार को मामले की सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता के एडवोकेट डॉ. चंदेल सूरज प्रकाश ने बताया कि सिद्धू का बयान दुनिया को संदेश दे रहा है कि पंजाब पुलिस बहुत कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से पुलिस का मनोबल गिरता है। 

यह भी पढ़ें-  भइया शब्द बना पंजाब चुनाव की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, UP से बिहार तक हंगामा..जिस पर मोदी और प्रियंका भी बोले

सिद्धू ने पुलिस की पैंट गीली करने वाला बयान दिया था
मामला 18 दिसंबर 2021 का है। सुल्तानपुर लोधी में सिद्धू ने चुनावी रैली में कहा था कि नेता ऐसा होना चाहिए, जो अपनी डांट से पुलिस अधिकारी की पैंट भिगोकर गिली करा दे। डीएसपी चंदेल ने तब सिद्धू के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस सुरक्षा के बिना नेता की बात रिक्शा वाला भी नहीं सुनता। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को पुलिसकर्मियों का इस तरह से मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। क्योंकि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी देता है।

यह भी पढ़ें-  नीतीश कुमार ने कहा- हैरान करने वाला है चन्नी का बयान, क्या वे जानते हैं पंजाब में बिहारियों का कितना योगदान

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?