पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने चन्नी को CM फेस घोषित किया, राहुल गांधी बोले- ये फैसला मेरा नहीं, आप लोगों का है

लुधियाना के दाखा में आयोजित कांग्रेस की वर्चुअल रैली में राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित किया। राहुल ने कहा कि जो गरीब को समझे। उसकी भूख समझे। गरीब की घबराहट को समझे, उसे पंजाब की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस बीच, सिद्धू ने चन्नी का हाथ उठाया और ये दिखाने की कोशिश की कि वह चन्नी के साथ हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 8:20 AM IST / Updated: Feb 06 2022, 06:56 PM IST

लुधियाना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब पहुंच गए हैं। वे सीधे लुधियाना आए। यहां होटल हयात में मीटिंग की। उनके साथ बंद कमरे में इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिदधू भी थे। तीनों नेताओं के बीच काफी देर से बातचीत हो रही। उसके साथ सभी लोग दाखा में वर्चुअल रैली के मंच पर आ गए। सबसे पहले सुनील जाखड़ ने संबोधित किया। उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने संबोधन दिया। फिर चन्नी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अब राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं। 

मंच पर चन्नी के पोस्टर लगे हैं। सुबह से गाना भी चन्नी के कार्यों से संबंधित चलते रहे। कहा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं देखकर ऐसा लग रहा है कि पार्टी ने चन्नी के नाम को आगे बढ़ाकर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है। सिर्फ नाम घोषित करने की औपचारिकता बाकी है। राहुल जिस कार से होटल तक पहुंचे थे, उसे सुनील जाखड़ चला रहे थे। उनके साथ इस कार में सीएम चन्नी भी साथ बैठे थे।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: CM Face के ऐलान से पहले चन्नी का बड़ा बयान, सिद्धू अब वचन निभाएं, हम हर बलिदान देने को तैयार

Punjab Congress CM Face Announce Updates

 

वर्चुअल रैली में लताजी को श्रद्धांजलि दी जाएगी
इससे पहले कांग्रेस ने लता मंगेशकर के निधन होने पर एक आदेश जारी किया। इसमें पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि लुधियाना में सीएम फेस के ऐलान के बाद कोई भी किसी तरह का जश्न नहीं मनाएगा। वर्चुअल रैली में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी और ऐ मेरे वतन के लोगो गाना बजाया जाएगा।

सिद्धू ने पहले ही हथियार डाल दिए
इधर, लुधियाना के दाखा में राहुल गांधी की वर्चुअल रैली से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर ढीले नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है। सीएम फेस के लिए पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुलजी का हार्दिक स्वागत है। हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे।

यह भी पढ़ें-  पंजाब चुनाव: राहुल गांधी आज लुधियाना में सीएम फेस घोषित करेंगे, सिद्धू बोले- हम फैसले को स्वीकार करेंगे

पंजाब में काफी दिन से चल रही सीएम फेस को लेकर लड़ाई
पंजाब में सीएम फेस के प्रमुख दावेदारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। दोनों नेता अपनी दावेदारी करने में लगे थे। वहीं, जब राहुल गांधी जनवरी के आखिरी सप्ताह में पंजाब दौरे पर आए तो उन्होंने ऐलान कर दिया कि वे जल्द ही पंजाब के सीएम फेस का ऐलान करेंगे। राहुल की जालंधर में आयोजित वर्चुअल रैली में सीएम चन्नी और सिद्धू ने मंच पर ही हाथ उठाकर कसम खाई थी कि वे दोनों पार्टी हाइकमान के फैसले को स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ें-

पंजाब चुनाव: राहुल गांधी आज लुधियाना में सीएम फेस घोषित करेंगे, सिद्धू बोले- हम फैसले को स्वीकार करेंगे

पंजाब चुनाव में कुल 1304 उम्मीदवार, सबसे ज्यादा 19 पटियाला देहात और साहनेवाल में, सबसे कम 5 दीनानगर में

आखिरकार पंजाब चुनाव में कैप्टन अमरिंदर की पाकिस्तानी महिला दोस्त आरूसा आलम की भी एंट्री, दिया ये बेबाक बयान

अमृतसर की विधवा कॉलोनी की रुला देने वाली कहानीः नशे में डूबा इंसान, दर्द और सिसकियों में जिंदगी जी रही महिलाएं

पंजाब चुनाव: सिद्धू के लिए गेट बंद किए, मजीठिया का किया स्वागत, कांग्रेस वर्कर ने बताई चौंकाने वाली कहानी

पंजाब चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस, हाईकमान ने बनाया विवाद खत्म करने वाला फॉर्मूला

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'