Punjab chunav: BJP प्रत्याशी एसआर लधर पर बाइक सवार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर

पंजाब के लुधियाना जिले के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एसआर लधर पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। लधर की हालत गंभीर है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 6:44 PM IST / Updated: Feb 14 2022, 12:23 AM IST

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एसआर लधर पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। लधर की हालत गंभीर है। उन्हें बेहोशी की स्थिति में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। 

"

Latest Videos

लधर पर हमला लुधियाना जिले के खीरी झमेरी गांव के पास हुआ। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने लधर पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लधर के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार देर रात लधर चुनाव प्रचार खत्म कर गिल निर्वाचन क्षेत्र के किला रायपुर गांव से खीरी झमेरी गांव गए थे। गांव से निकलने के दौरान उनपर हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले नारेबाजी फिर किया हमला
भाजपा उम्मीदवार के पीए जतिन ने कहा कि हम खीरी गांव में एक बैठक के लिए गए थे। कुछ लोग आए और हमारी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। जब हम लौट रहे थे तो उन्होंने हमारी कार को रोका और हम पर हमला किया। एसीपी, सेंट्रल एचएस छेत्रा ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों ने एसआर लधर पर हमला कर दिया। हम उनका बयान लेंगे और उसके अनुसार जांच करेंगे। 

 

ये भी पढ़ें

Punjab chunav: 117 सीटों पर प्रभाव रखने वाले डेरा बाबा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मिले PM Modi

Punjab chunav: BJP का मिशन पंजाब लॉन्च, अमित शाह पहुंचे अकाल तख्त

Priyanka की धुरी रैली में मंच से सिद्धू का बोलने से इंकार, उठे हाथ जोड़, कहां चन्नी को बुलवा लो

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें