पंजाब चुनाव: कांग्रेस ये क्या कर रही, वोटिंग से 3 दिन पहले पूर्व विधायक को पार्टी से निकाला, जानिए वजह

इस बार कांग्रेस में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी हर रोज किसी न किसी तरह के विवाद में फंसती नजर आ रही है। अभी तक पार्टी से 16 वर्तमान और पूर्व विधायक किनारा कर गए हैं। अमृतसर के मेयर जो कि कांग्रेसी थें, उन्होंने भी पार्टी को अलविदा बोलते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 1:54 PM IST / Updated: Feb 17 2022, 07:26 PM IST

चंडीगढ़. बरनाला विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।  पंजाब मामलों के कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अनुशासन समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया है। 

कांग्रेस में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा
इस बार कांग्रेस में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी हर रोज किसी न किसी तरह के विवाद में फंसती नजर आ रही है। अभी तक पार्टी से 16 वर्तमान और पूर्व विधायक किनारा कर गए हैं। अमृतसर के मेयर जो कि कांग्रेसी थें, उन्होंने भी पार्टी को अलविदा बोलते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। अब केवल ढिल्लो को पार्टी ने बाहर कर दिया है। मतदान से दो दिन पहले पार्टी के इस कदम से विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है। इस बार पंजाब कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा विवादों में रही है।  

Latest Videos

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: क्यों सिद्धू के तेवर पड़े ढीले, कहां गई कैप्टन की दहाड़, एक्सपर्ट ने बताई वजह..पढ़िए पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस को महंगा पड़ सकता है यह फैसला
कैप्टन अमरिंदर को सीएम पद से हटाने के बाद पार्टी के अंदर पैदा हुआ विवाद मतदान के दो दिन पहले तक थमता नजर नहीं आ रहा है। जानकार तो यहां तक बोल रहे हैं कि यदि इस बार कांग्रेस को चुनाव में सफलता नहीं मिली तो पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर टूट भी हो सकती है। पूर्व विधायक को मतदान से ठीक पहले निकालना कहीं महंगा ना पड़ जाए।

कांग्रेस प्रधान सिद्धू भी नाराज
हालांकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह से इस स्थिति पर काबू पाते हुए पार्टी को चुनाव में सफलता दिलाई जा सके। लेकिन इस फ्रंट पर वह अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अब पार्टी की ज्यादातर गतिविधियों से खुद को दूर करते नजर आ रहे हैं। सीएम फेस घोषित न होने से नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी भीतर ही भीतर नाराज चल रहे हैं। इस तरह की स्थितियों में पंजाब कांग्रेस में जो गुटबाजी व मनमुटाव और ज्यादा तेज होता नजर आ रहा है।  

यही भी पढ़ें-भइया शब्द बना पंजाब चुनाव की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, UP से बिहार तक हंगामा..जिस पर मोदी और प्रियंका भी बोले

ढिल्लो का टिकट काट यहां से नए चेहरे को बनाया उम्मीदवार
बरनाला सीट पर विवाद टिकट वितरण से पहले ही चला आ रहा है। चुनाव से पहले यहां की दाना मंडी में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए केवल सिंह ढिल्लो ने रैली आयोजित की थी। इस रैली में सिद्धू ने केवल सिंह ढिल्लो के बारे में मंच से बोला कि एमएलए आप लोग चुन लें, मंत्री मैं बना दूंगा। लेकिन यहां टिकट के दूसरे बड़े दावेदार थे कुलदीप सिंह काला। पार्टी ने दोनो को टिकट नहीं दिया। यहां से टिकट दे दिया गया पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को। वह यहां के लिए नया चेहरा है। 

चन्नी ने दो बार मदद के लिए किया फोन, लेकिन ढिल्लो नहीं दिया जवाब
मनीष बंसल ने केवल सिंह ढिल्लो को मनाने की कोई कोशिश नहीं की। पहले ही टिकट कटने से नाराज ढिल्लो की नाराजगी इससे बढ़ती चली गई। चरणजीत सिंह चन्नी ने उन्हें मनाने की कोशिश की। बताया यह भी जा रहा है कि चन्नी ने दो बार उन्हें फोन कर चुनाव प्रचार में जुटने का आग्रह किया। चन्नी स्वयं भी भदोड़ से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए भी उन्हें कवल ढिल्लो की मदद की जरूरत थी। लेकिन ढिल्लो ज्यादा सक्रिय नहीं हुए । 

यह भी पढ़ें-नीतीश कुमार ने कहा- हैरान करने वाला है चन्नी का बयान, क्या वे जानते हैं पंजाब में बिहारियों का कितना योगदान

ढिल्लो पर लग रहे ऐसे गंभीर आरोप
केवल ढिल्लो दो बार इस सीट से विधायक रहे हैं। पिछला चुनाव वह हार गए थे। इस बार कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया, मनीष बंसल ने ढिल्लो को ज्यादा तवज्जो नहीं दी तो वह इससे आहत हो गए। बताया जा रहा है कि वह इस सीट पर अब विपक्ष की मदद कर रहे हैं। मनीष बंसल ने इसकी शिकायत पार्टी में की। इसके चलते ही अब चह कदम उठाया गया है। लेकिन इससे बरनाला सीट पर कांग्रेस की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही है। माना यह जा रहा है कि ढिल्लो अभी पर्दे के पीछे से विपक्ष की मदद कर रहे थें, अब उन्हें खुल कर पार्टी उम्मीदवार की मुखालफत करने का मौका मिल गया है।

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी बोले- पंजाब केमिस्ट्री लैब नहीं, जहां प्रयोग किया जाए, पूछा- बताओ, केजरीवाल के पीछे कौन शक्ति छिपी

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी-केजरीवाल एक जैसे, दोनों RSS से, ना गुजरात मॉडल चला, ना दिल्ली, Photos

 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?