पंजाब चुनाव: विवादित गाने पर बुरे फंस गए कांग्रेस के सिद्धू सिंह मूसेवाला, 2 मार्च तक कोर्ट ने मांगा जवाब

Published : Feb 16, 2022, 06:48 PM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 07:02 PM IST
पंजाब चुनाव: विवादित गाने पर बुरे फंस गए कांग्रेस के सिद्धू सिंह मूसेवाला, 2 मार्च तक कोर्ट ने मांगा जवाब

सार

एडवोकेट सुनील मल्लन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू सिंह मूसेवाला के गाने 'संजू' में वकीलों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा करके उन्होंने जानबूझकर वकीलों की छवि खराब की है।

चंडीगढ़। विवादित सिंगर और मानसा से कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Singh Moosewala alias Shubhdeep Singh Sidhu) मुश्किलों में फंस गए हैं। सिद्धू को अपने कई गानों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चंडीगढ़ जिला कोर्ट ने एक विवादित गीत पर उन्हें नोटिस जारी किया है। मूसेवाला को इस संबंध में 2 मार्च तक कोर्ट में जवाब पेश करना होगा।

एडवोकेट सुनील मल्लन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू सिंह मूसेवाला के गाने 'संजू' में वकीलों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा करके उन्होंने जानबूझकर वकीलों की छवि खराब की है। एडवोकेट ने मांग की कि इस विवादित गीत की जितनी भी कमाई हुई है, उसे बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के एडवोकेट्स वेलफेयर फंड में  मुआवजे के तौर पर जमा कराने का निर्देश दिया जाए। मल्लन ने ये भी कहा था कि मूसेवाला पर बॉर्डर स्टेट (पंजाब) के युवाओं को गाने के जरिए हिंसा और दंगों के लिए उकसाने का आरोप में भी कार्रवाई होनी चाहिए। याची ने कहा कि मूसेवाला गन कल्चर को बढ़ावा दे रहा है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: चन्नी फिर विवादों में, UP के भाइयों वाले बयान पर BJP ने घेरा, हंस रही प्रियंका गांधी से सवाल पूछा

मूसेवाला पर कई केस, जमानत की शर्तों को भी तोड़ा
याचिकाकर्ता के मुताबिक, मूसेवाला को बरनाला जिले में एके-47 चलाते हुए भी देखा गया था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था। मूसेवाला के खिलाफ फरवरी 2020 में मानसा में गानों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का केस दर्ज किया था। संगरूर जिले में भी एक केस दर्ज किया गया था। एक आपराधिक मामले में जमानत पर मूसेवाला ने वादा किया था कि वह इस तरह के अश्लील गाने नहीं गाएंगे, लेकिन जमानत मिलने के बाद उन्होंने फिर से ऐसे गाने गाए।

कांग्रेस से टिकट मिलने पर विपक्ष ने साधा था निशाना
मूसेवाला को कांग्रेस ने मानसा से उम्मीदवार बनाया है। वह अक्सर अपने गानों को लेकर विवादों में रहते हैं। इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने भी उन्हें नोटिस दिया था। कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट दिया तब भी विपक्ष ने कड़ी आलोचना की थी। आरोप लगाया था कि कांग्रेस पंजाब में अपराध कल्चर को बढ़ावा देना चाह रही है। 

यह भी पढ़ें-   पंजाब चुनाव: आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के पन्नू ने मुस्लिमों को भड़काया, बोला- भारत तोड़ कर उर्दिस्तान बनाओ

मूसेवाला ने कहा था- आरोपों में सच्चाई नहीं, तेजी से लोकप्रिय हो रहा हूं
हालांकि, मूसेवाला का दावा है कि चह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। वह दावा करते कि उन्होंने कभी भी गन कल्चर को बढ़ावा नहीं दिया है। मगर, क्योंकि वह अपने इलाके में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, इस वजह से विपक्ष उन पर इस तरह के झूठे आरोप लगा रहा है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव : नवा पंजाब का वादा, निशाने पर कांग्रेस और आप, देखिए पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों का उत्साह

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?