बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दी अखिलेश को चुनौती, मेरे ख‍िलाफ लड़ें- एक लाख वोट से हराऊंगा

बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह लगातार अपने बयानो की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बलिया के बैरिया से उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए, कहा कि 'सपा प्रमुख को एक लाख वोटों से हराएंगे'।

Pankaj Kumar | Published : Dec 1, 2021 10:10 AM IST / Updated: Dec 01 2021, 04:09 PM IST

बलिया: यूपी विधावसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Election 2022) को लेकर सरगर्मियां  लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में नेताओं के बिगड़े बोल भी सुनने को मिल रहे हैं। बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह लगातार अपने बयानो की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बलिया के बैरिया से उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए, कहा कि 'सपा प्रमुख को एक लाख वोटों से हराएंगे'। अखिलेश यादव को बैरिया से 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनौती देते हुए, बैरिया निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर वह समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख को नहीं हराते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा कि एक लाख से अधिक मतों से अखिलेश यादव यहां से चुनाव हारेंगे

सुरेंद्र सिंह ने राकेश टिकैट पर भी साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की भी आलोचना की और उन्हें "अनुभवी राजनेता" कहा। उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें विपक्षी दलों का संरक्षण प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित ट्रैक्टर रैली के इतर सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "अगर मैं अखिलेश यादव को एक लाख से अधिक मतों से नहीं हराता, तो मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

राकेश टिकैत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राजनीति कर रहे हैं क्योंकि उन्हें "फंड" मिला है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ''वह सपा और कांग्रेस के इशारे पर किसान आंदोलन का आयोजन कर रहे हैं।'' सुरेंद्र सिंह ने किसानों के आंदोलन को जारी रखने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया जब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। कहा कि "लोगों की भावनाओं का सम्मान" करते हुए संसद ने मंगलवार को तीनों कानूनों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी।

Video: ओपी राजभर के फिर बिगड़े बोल, कहा- बीजेपी नागपुर में देती है झूठ बोलने की ट्रेनिंग

 

Share this article
click me!