
लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। 14 फरवरी को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 नेताओं के नाम हैं।
लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर गांधी परिवार के नेताओं के नाम हैं। पहले नंबर पर राहुल गांधी और दूसरे नंबर पर उनकी बहन प्रियंका गांधी का नाम है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट और कन्हैया कुमार के नाम भी हैं।
लिस्ट में हैं इन नेताओं के नाम
बता दें कि 24 जनवरी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं के नाम लिस्ट में थे। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी थी। इस सूची में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
ये भी पढ़ें
RLD समर्थक के बिगड़े बोल, कहा- 'ये बदले का वक़्त है, 10 तारीख को जरूर लेंगे बदला'
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।