UP Election 2022: भाजपा ने वीडियो कैम्पेन के जरिये पिछली सरकारों पर किया जबर्दस्त प्रहार-'खुद हिसाब लगा लो'

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव(Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। कोरोना महामारी के चलते राजनीति दल चुनावी सभाएं और रैलियां नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये अनूठे अंदाज में लड़ाई छेड़े हुए हैं। भाजपा लगातार ऐसे वीडियो जारी कर रही है, जिसमें पिछली और वर्तमान सरकार की तुलना की जा रही है। देखिए कुछ वीडियो...
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2022 4:15 AM IST / Updated: Feb 03 2022, 12:51 PM IST

लखनऊ.उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव(Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। कोरोना महामारी के चलते राजनीति दल चुनावी सभाएं और रैलियां नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये अनूठे अंदाज में लड़ाई छेड़े हुए हैं। भाजपा लगातार ऐसे वीडियो जारी कर रही है, जिसमें पिछली और वर्तमान सरकार की तुलना की जा रही है। इस बार के चुनाव में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक दंगा और महामारी के दौरान गरीबों की मदद जैसे मुद्दे अहम हैं। भाजपा ने अपने वीडियो कैम्पेन के जरिये ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें अनूठे अंदाज में मौजूद सरकार की खूबियां और पिछली सरकार की कमियां बताई गई हैं। देखिए कुछ वीडियो...

लड़कियों की सुरक्षा पर वीडियो
योगी सरकार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कितना काम किया गया है, एक वीडियो कैम्पेन के जरिये यह बताने की कोशिश की गई है। इसमें एक लड़की कहती है-तुम लड़की हो, अकेली मत घूमा करो। तुम अंदर जाओ, बाहर क्या कर रही हो, ये भी तो एक जेल ही थी। जो किसी को दिखती नहीं थी। पर इसकी सजा हर लड़की को मिलती थी। आज प्रदेश पहले से कई गुना ज्यादा सुरक्षित है। डर से मुक्त होकर आज हम लड़कियों के कितने अवसर मिल रहे हैं। आप खुद ही हिसाब लगा लो।

Latest Videos

pic.twitter.com/8py4tK8vXk

अपराधों पर लगाम
याद है पहले अपराधी बेखौफ घूमते थे और हम अपने घरों में डरकर बैठे रहते थे। आए दिन अखबारों में किस्से छपते थे फिरौती के और आज...हम बेखौफ घूमते हैं और अपराधी जेलों में रो रहे हैं। अरे कितने साल हम डरकर रहे और  कितने चैन से हिसाब लगा लीजिए न।

pic.twitter.com/KNVBbXTj0h

पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ
राम-राम...चुनाव आ रहा है, हिसाब लगा लेते हैं। पहले प्रदेश में हर चौथे दिन दंगा होता था और उन दिनों आपके व्यापार कितना नुकसान होता था? लिख लीजिए...और भाजपा सरकार में प्रदेश में पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। कितने व्यापार खुले, कितने बढ़े... हिसाब लगा लीजिए। चाय पीएंगे..कड़क है योगी जी जैसी।

pic.twitter.com/kBw5NTK02K

गरीबों के लिए राशन की मदद
सच बताओ आपको हमको महामारी का डर तो था ही, साथ डर था कि बच्चों को खिलाएंगे क्या? फिर एक थैली राशन मोदीजी से आया और एक थैली योगीजी से। वो भी बिलकुल मुफ्त। देखो भइया! योजनाओं के नाम तो हमको आता नहीं है, पर हिसाब करना जरूर आता है कि कि किसकी नीयत साफ है और किसकी टोपी में दाग है।

pic.twitter.com/Pez4SmcQsG

यह भी पढ़ें
समाजवादी पार्टी और अपना दल हो सकते हैं अलग-अलग, सीटों पर नहीं बनी सहमति
BJP से मौजूदा विधायक अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, जानिए क्यों हुए पार्टी से खफा
यूपी चुनाव 2022: अयोध्या में राजनीतिक दलों के बीच जंग तेज, जानिए क्या है पार्टियों की तैयारी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary