अयोध्या विधानसभा में सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जीत अपने पक्ष में हो इसलिए चुनाव का गुणा - गणित सभी दलों लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व ने मतदाताओं से सीधे संपर्क व वर्चुअल माध्यम से लुभाने की रणनीति बना ली है। फेसबुक ,इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टि्वटर सहित अन्य माध्यम से प्रत्याशी अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जगह-जगह चौपाल लगाकर सीधा संवाद भी किया जा रहा है।

अनुराग शुक्ला, अयोध्या

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयोध्या विधानसभा के चुनावी रण में प्रत्याशियों ने मोर्चा संभाल लिया है। एक भी घर छूटा समझो संकल्प टूटा के स्लोगन को आधार मानकर नेता काम कर रहे हैं। शहरों में घर घर जाकर हाजिरी लगा रहे हैं जिन गांव में नहीं जा पा रहे हैं वहां वर्चुअल बैठकें की जा रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कोरोनावायरस देखते हुए अभी पूरी तरह से चुनाव प्रचार पर पाबंदियां नहीं हटाई है कुछ ढील जरूर दी है। इन्हीं नियमों के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

लगाया जाने लगा जीत के लिए गुणा गणित 
अयोध्या विधानसभा में सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जीत अपने पक्ष में हो इसलिए चुनाव का गुणा - गणित सभी दलों लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व ने मतदाताओं से सीधे संपर्क व वर्चुअल माध्यम से लुभाने की रणनीति बना ली है। फेसबुक ,इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टि्वटर सहित अन्य माध्यम से प्रत्याशी अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जगह-जगह चौपाल लगाकर सीधा संवाद भी किया जा रहा है।

मंडल ,सेक्टर, बूथ व पन्ना प्रमुख मतदाताओं को रिझाने में जुटे 
सभी पार्टियों ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप हैं ।भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष ,सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख बनाया है ।तो वहीं समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और बूथ प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सेक्टर प्रभारी ही बनाया है।