1973 से 2018 तक, 11 मई को आईं 4 फिल्में-एक हसीना BOX OFFICE के लिए रही सबसे लकी

Published : May 11, 2026, 05:50 PM IST
1973 to 2018 4 films release on 11 may amitabh bachchan zanjeer to alia bhatt razi see box office record

सार

1973 से लेकर 2018 के बीच यानी 45 सालों में 11 मई को 4 ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिससे बॉक्स ऑफिस हिल गया था। एक फिल्म ने एक हीरो का करियर बना दिया, नहीं तो वो फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़कर जाने वाला है। इन चारों फिल्में ने कितनी कमाई की और इनका बजट कितना था, आइए, पढ़ते हैं डिटेल में…

1973 To 2018 4 Films Release On 11 May: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन फिल्में रिलीज होती। इनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा पाती है तो कुछ डिजास्टर हो जाती है। वहीं, आपको बता दें कि 1973 से 2018 के बीच 11 मई को 4 फिल्में जंजीर, लाइफ इन मेट्रो, इश्कजादे और राजी रिलीज हुई। इन फिल्मों का जलवा देखने लायक था। हर एक मूवी ने अपनी स्टोरी लाइन और एक्शन-थ्रिलर से दर्शकों का दिल जीता। एक हसीना तो बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हुई। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में डिटेल हैं...

1. अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर

फिल्म जंजीर 1973 में आई एक एक्शन क्राइम फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण प्रकाश मेहरा ने किया था। इसकी पटकथा सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, प्राण, अजीत, ओम प्रकाश और बिंदू लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अमिताभ पहली पसंद नहीं थे। मूवी पहले धर्मेंद्र, देवानंद और राजकुमार को ऑफर हुई थी। हालांकि, तीनों ने काम करने से मना कर दिया है और बिग बी की किस्मत चमक गई। इस फिल्म से पहले उनकी सारी फिल्में फ्लॉप रही थी और वे इंडस्ट्री छोड़कर जाने का मन बना चुके थे। हालांकि, इस फिल्म के हिट होने के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म को प्रकाश मेहरा ने 90 लाख के बजट में तैयार किया था और मूवी ने 17 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... Maratha Warriors पर बनी 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हिसाब, 'राजा शिवाजी' इस NO. पर

2. शिल्पा शेट्टी की फिल्म लाइफ इन मेट्रो

लाइफ इन... मेट्रो 2007 में आई एक ड्रामा फिल्म थी, जिसका सह-निर्माण, सह-लेखन और निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। ये फिल्म बिली वाइल्डर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म द अपार्टमेंट (1960) से थोड़ी बहुत इन्पायर्ड थी। इसमें धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, केके मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनोट और शरमन जोशी लीड रोल में थे। ये मुंबई में रहने वाले नौ लोगों के जीवन की कहानी बयां करती फिल्म थी। 9.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 24.45 करोड़ का धांसू बिजनेस किया था।

3. अर्जुन कपूर की फिल्म इश्कजादे

इश्कजादे 2012 में आई एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जिसे हबीब फैसल ने लिखा और निर्देशित किया था। आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर तले इसे बनाया था। बता दें कि ये बंगाली फिल्म दुजोने (2009) का रीमेक थी। ये अर्जुन कपूर की डेब्यू मूवी थी। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा, गौहर खान, नताशा रस्तोगी, अनिल रस्तोगी और शशांक खैतान लीड रोल में थे। उत्तर प्रदेश के काल्पनिक शहर अल्मोर में स्थापित ये कहानी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक परिवारों के परमा चौहान और जोया कुरैशी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने 63.59 करोड़ का कारोबार किया था।

4. आलिया भट्ट की फिल्म राजी

राजी 2018 में आई मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर फिल्म थी। इसका निर्माण विनीत जैन, करन जौहर, हीरू जौहर और अपूर्वा मेहता ने जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया था। इसमें आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल, राजित कपूर, शिशिर शर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में थे। ये फिल्म हरिंदर सिक्का के 2008 के उपन्यास कॉलिंग सेहमत का अडाप्शन था, जो रॉ एजेंट की सच्ची कहानी थी। वो अपने पिता के कहने पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले भारत को सूचना देने के लिए पाकिस्तान में सैन्य अधिकारियों के एक परिवार में शादी करती है। आलिया ने अपनी अदायगी से पूरा बॉक्स ऑफिस लूट लिया था। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 207 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... अब फिल्में बनाकर भी नहीं चल रहे आमिर खान, जानें प्रोडक्शन की 6 लेटेस्ट फिल्मों का हाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pawan Kalyan से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, स्टार पत्नी ने किया बड़ा वादा, देखें 5 PHOTOS
Jana Nayagan: विजय तो CM बन गए, अब...'जन नायगन' पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट