Maratha Warriors पर बनी 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हिसाब, 'राजा शिवाजी' इस NO. पर
Maratha Warriors Films Box Office Collection: फिल्म इंडस्ट्री में मराठा योद्धाओं पर कई फिल्में बनी और इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार जलवा भी दिखाया है। बता दें कि हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी आई, जिसने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया।

Maratha Warriors मूवीज कलेक्शन
Maratha Warriors पर बनी बेस्ट 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बता रहे हैं। इन फिल्मों विक्की कौशल की छावा से लेकर रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी सहित अन्य फिल्में शामिल हैं। जानते हैं इनका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कितना कलेक्शन रहा…

1. फिल्म छावा
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाया और शानदार कमाई की। Maratha Warriors पर बनी इस फिल्म ने इंडिया में नेट 615.10 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... Krishnavataram Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कृष्णावतारम', छप्पर फाड़ कमाई
2. फिल्म तान्हाजी
Maratha Warriors पर अजय देवगन और काजोल की फिल्म तान्हाजी का भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका देखने को मिला। फिल्म ने इंडिया में नेट 279.55 करोड़ का कारोबार किया था।
3. फिल्म बाजीराव मस्तानी
मराठा योद्धा पर बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने नेट 184.20 करोड़ का बिजनेस किया था।
4. फिल्म मणिकर्णिका
कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा। मराठा योद्धा पर बनी इस मूवी ने इंडिया में नेट 92.19 करोड़ का कलेक्शन किया था।
5. फिल्म राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की हालिया रिलीज राजा शिवाजी भी मराठा योद्धा पर बनी फिल्म है। इस मूवी को रिलीज को अभी 11 दिन हुए है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 68.25 करोड़ कमा लिए हैं।
6. फिल्म पावनखिंड
चिन्मय मंडलेकर, मृणाल कुलकर्णी, अजय पुरकर की फिल्म पावनखिंड भी मराठा योद्धा पर बेस्ड मूवी है। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 37.72 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें... 2026 Biggest Flops: BO पर ढेर हुईं सुपरस्टार्स की 6 फिल्में, एक 10 करोड़ भी नहीं कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।