अमिताभ बच्चन बनवा रहे धर्मशाला, अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर शुरु होगा काम, पिता हरिवंश राय बच्चन से इसका कनेक्शन

Published : Sep 16, 2026, 05:08 PM IST
अमिताभ बच्चन

सार

Amitabh Bachchan Ayodhya Dharamshala: अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में धर्मशाला बनवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 15 करोड़ की जमीन पर बनने वाली इस इमारत में 20 से अधिक कमरे होंगे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने परिवार की विरासत को खास अंदाज में सम्मान देने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने दिवंगत पिता और मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की याद में एक धर्मशाला बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धर्मशाला में 20 से ज्यादा कमरे होंगे और यहां अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

15 करोड़ रुपये की जमीन पर बनेगी धर्मशाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के दशरथ पथ इलाके में ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के तहत करीब 15 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी। अब इसी जमीन पर प्रस्तावित धर्मशाला बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट का मकसद उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की याद को सम्मान देना और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा अवेलेबल कराना बताया जा रहा है।

और पढ़ें - बिग बॉस 20 के ये हैं 7 सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, काजी तौकीर से स्काउट तक, जानें किसका दमदार बैकग्राउंड

अथॉरिटी में जमा किया गया बिल्डिंग प्लान

धर्मशाला के निर्माण के लिए अमिताभ बच्चन की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी एडीए में बिल्डिंग लेआउट की मंजूरी के लिए आवेदन जमा किया जा चुका है। प्रस्तावित इमारत में 20 से ज्यादा कमरे होने की जानकारी सामने आई है। एडीए के वाइस चेयरमैन अनुराग जैन के मुताबिक, इस प्रस्ताव को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है और लोगों से 15 दिनों के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद लेआउट को मंजूरी दी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद अक्टूबर में निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

श्रद्धालुओं के लिए होगी ठहरने की सुविधा

बताया जा रहा है कि धर्मशाला का इस्तेमाल अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। अयोध्या में लगातार बढ़ रही धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों के बीच इस तरह की सुविधाओं से बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने में मदद मिल सकती है। एडीए की ओर से भी कहा गया है कि प्रस्तावित धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित आवास और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

और पढ़ें - Pati Patni aur Panga 2 में आ रहे 7 टीवी कपल! दिव्यांका त्रिपाठी से अर्चना पूरन सिंह तक, जानें फुल कंटेस्टेंट लिस्ट

कौन थे हरिवंश राय बच्चन?

अमिताभ बच्चन के पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के जाने-माने कवि और अनुवादक थे। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में 1935 में प्रकाशित ‘मधुशाला’ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। हरिवंश राय बच्चन ने विलियम शेक्सपियर की कई रचनाओं का हिंदी में अनुवाद भी किया था। उनकी पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन सामाजिक कार्यों से जुड़ी थीं और थिएटर से भी उनका संबंध रहा था।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के शुरुआती एपिसोड में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा जैसे सितारे भी नजर आए। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल के वर्षों में ‘वेट्टैयन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब वह ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास और कमल हासन की भी अहम भूमिका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिग बॉस 20 के ये हैं 7 सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, काजी तौकीर से स्काउट तक, जानें किसका दमदार बैकग्राउंड
The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ में जंगल का खौफ, 2.44 मिनट का Video देखकर बढ़ेगी धड़कन