Assi box office collection report: तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी' को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत मिली है। 20 फ़रवरी को यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म रिलीज हुई है। इसे क्रिटिक्स के जबरदस्त रिव्यू मिले। बावजूद इसके यह कमाल दिखाने में फेल रही।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जिस तरह से इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, उस तरह से यह बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है।
25
Assi की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?
पहले दिन सिनेमाघरों में 'अस्सी' की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 7.38 फीसदी दर्ज की गई। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म के सुबह , दोपहर, शाम और रात के शोज में ऑक्यूपेंसी क्रमशः 3.88 फीसदी, 7.24 फीसदी, 6.92 फीसदी और 11.48 फीसदी रही।
'अस्सी' तापसी पन्नू की 5 तो क्या टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में भी शामिल नहीं हो पाई है। यह इस लिस्ट में 14वें नंबर पर है। 2017 में आई 'द गाजी अटैक' के पहले दिन के कलेक्शन को भी यह फिल्म पीछे नहीं छोड़ पाई है। तापसी पन्नू की 5 सबसे बड़ी ओपनर इस प्रकार हैं :-
फिल्म : पहले दिन की कमाई
डंकी (2023) : 28 करोड़ रुपए
जुड़वां 2 (2017) : 16.10 करोड़ रुपए
बेबी (2024) : 9.3 करोड़ रुपए
चश्मे बद्दूर (2013) : 5.18 करोड़ रुपए
नाम शबाना (2017) : 5.12 करोड़ रुपए
45
क्या है फिल्म 'अस्सी' की कहानी
'अस्सी' में तापसी पन्नू ने एक वकील की भूमिका निभाई है, जो एक स्कूल टीचर के गैंगरेप का केस लड़ती हैं। कहानी में इस गैंगरेप पीड़िता स्कूल टीचर का रोल कानी कुस्रुती ने किया है।
133 मिनट लंबी 'अस्सी' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जबकि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में तापसी पन्नू और कानी कुस्रुती के अलावा रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयूब, सत्यजीत शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है। सीमा पाहवा, नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक का फिल्म में कैमियो है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।