
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट (Saregama Hum Bhojpuri Khesari Night) का आयोजन बीती शाम जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ। इवेंट में भोजपुरी एक्टर और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ( Khesari Lal Yadav) ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। इवेंट में खेसारीलाल यादव भी जमकर नाचे और वहां मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले यहां उन्होंने अपना रिलीज हुआ गाना 'मुरब्बा' का भी प्रमोशन किया और कहा- 'दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे'। इवेंट में नम्रता मल्ला ने भी जमकर जलवा बिखेरा।
खेसारीलाल यादव ने की इवेंट की सराहना
इस मौके पर खेसारीलाल यादव ने सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट की भी सराहना की और झारखंड की सिटी जमशेदपुर को लेकर कहा कि यह जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही यहां के लोग भी प्यारे हैं। उन्होंने कहा कि अगर देखा जाए तो फिल्मों के शूटिंग के लिहाज से यह जगह परफेक्ट है और यहां के नेचुरल ब्यूटी इस जगह को फिल्म सिटी जैसा अहसास कराती है।
खेसारीलाल यादव ने की जमशेदपुर की तारीफ
भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव ने जमशेदपुर की तारीफ करते हुए कहा- यहां जल, जंगल, जमीन, नाले, सड़क, खूबसूरत आसमान, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जैसी हर वो चीज है, जो फिल्म सिटी में होनी चाहिए। बस जरूरत है कि यहां सरकार से फिल्म मेकिंग के लिए थोड़ी मदद मिल जाए, फिर इस शहर से भी अच्छी फिल्में बनकर निकलेंगी और दुनिया में इस लोकेशन को देखा जाएगा। इसके साथ ही यहां के स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार का मौका मिलेगा। यहां की आवोहवा हम फिल्मकारों को खूब लुभाती है।
सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताई प्लानिंग
मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाइट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना और पूरे देश में फिल्मो के प्रति जागरूकता फैलाने का है।
सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने सरकार से मदद की अपील
सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा बस थोड़ी मदद यहां सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में और डिस्को में हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं। जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनियाभर में सबसे अधिक सुनी जाती है। लेकिन फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है।
ये भी पढ़ें...
क्यों मर्द बनने छुपकर इस जगह जाते थे करन जौहर, हिला देगा खौफनाक सच
कौन है एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर, जिसे नितेश पांडे ने दे दिया था तलाक
प्रियंका चोपड़ा का पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज, स्टाइलिश PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।