
एंटरटेनमेंट डेस्क,Shilpi Raj Garaiya Machhari Viral Bhojpuri Song । भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) का इंडस्ट्री में अलग ही जलवा है। उनके ज्यादातर गाने हिट हो जाते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू हों या रितेश पांडे हर सिंगर ड्यूट के लिए उन्हें ही चुनना पसंद करता है। वैसे शिल्पी के सोलो सॉन्ग भी खूब पसंद किए जाते हैं। उनका ‘गरईया मछरी’ (Garaiya Machhari) गाना तो दर्शकों को बहुत पसंद आया था।
‘गरईया मछरी’ में नीलम और पल्लवी गिरी ने दिखाई कातिल अदाएं
‘गरईया मछरी’ वीडियो सॉन्ग इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी ( Worldwide Records Bhojpuri ) पर Jul 16, 2021 को अपलोड किए इस गाने पर अबतक 187,868,481 views मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में पल्लवी गिरी (Pallavi Giri) और नीलम गिरी (Neelam Giri) ने अपने डांस मूव्स से तहलका मचा दिया है। दोनों एक्ट्रेस कलरफुल ड्रेस में ठेठ अंदाज में नाच रही हैं। जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है।
शिल्पी राज बनी दर्शकों की फेवरेट
इस भोजपुरी सॉन्ग को रवि पंडित (Ravi Pandit) ने डायरेक्ट किया है। भोजपुरी को अहम मुकाम दिलाने वाले रत्नाकर कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। गाने को शिल्पीराज ने अपने टिपिकल अंदाज में गाया है। वैसे उनकी आवाज की दीवानगी उत्तर प्रदेश, बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हो गई है।
Singer ( गायिका ) : Shilpi Raj ( शिल्पी राज )
Feat फीचर- . Neelam Giri, Ravi Pandit & Pallavi Giri ( नीलम गिरी, रवि पंडित और पल्लवी गिरी )
Lyrics ( गीतकार ) : Vijay Chauhan ( विजय चौहान )
Music ( संगीतकार ) : Arya Sharma (आर्या शर्मा )
Choreographer ( कोरियोग्राफर ) : Ritik Ara ( ऋतिक आर्या )
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।