'एक था जोकर' फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर में स्टार को पहचानना हुआ मुश्किल

Published : Jun 28, 2023, 05:02 PM IST
Yash Kumar Ek Tha Joker

सार

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार यश कुमार ने एक बातचीत में अपनी फिल्म 'एक था जोकर' के बारे में बताया और कहा कि यह फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर भी जल्दी ही आएगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म 'एक था जोकर' (Ek Tha Joker) का एक और लुक आउट हो गया है, जिसमें यश कुमार का फेस रिवील हुआ है। इसमें यश कुमार अनोखे गेट अप में नजर आ रहे हैं। पहली नजर में वे पहचान भी नहीं आ रहे हैं। इस फिल्म के लुक ने बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ा दिया है। फिल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। ये फिल्म एक अद्भुत कहानी पर आधारित है, जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।

'जल्दी ही आएगा 'एक था जोकर' का ट्रेलर'

फिल्म 'एक था जोकर' यश कुमार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसको लेकर यश कुमार ने बताया, "एक था जोकर एक ऐसी फिल्म जिसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सिर्फ एहसास हैं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। पोस्टर कैसा लगा आप अपनी राय जरुर दें।"

'भोजपुरी की अनोखी और मनोरंजक फिल्म'

वहीं फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा ने भी दावा किया है, "फिल्म 'एक था जोकर' भोजपुरी में इस साल की सबसे अनोखी और मनोरंजक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है।"

फिल्म 'एक था जोकर' के क्रू मेंबर्स

बताते चलें कि फिल्म 'एक था जोकर' के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहांगीर सैयद, संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

और पढ़ें…

कौन है ये पाकिस्तानी मुस्लिम, जो 72 हूरें में बना आतंक का मास्टरमाइंड

72 Hoorain के 10 डायलॉग्स, जो बयां करते हैं आतंक की सच्ची कहानी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम