अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय डबल रोल में हैं। वे अर्जुन आचार्य और उसके पिता माधव आचार्य की भूमिका में हैं। जानिए अक्षय की डबल रोल वाली पहली फिल्म के बारे में...
अक्षय कुमार ने अपने करियर का पहला डबल रोल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'जय किशन' में किया था। फिल्म का डायरेक्शन सुनील अग्निहोत्री ने किया था। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय के अपोजिट आयशा जुलका और चांदनी नज़र आई थीं।
26
'जय किशन' में क्या था अक्षय कुमार का डबल रोल
अक्षय कुमार ने यह किशन में दो जुड़वां भाइयों जय और किशन का रोल किया था, जो बचपन में गुंडों द्वारा पिता की हत्या होने के बाद बिछड़ जाते हैं। जय अंधा है और अपनी विधवा मां के साथ रहता है। लेकिन उसके पास सिक्स्थ सेन्स है। दूसरी ओर किशन शहर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है और वांटेड चोर बन चुका है। दोनों के रास्ते कैसे टकराते हैं और कैसे वे अपने पिता की हत्या का बदला लेते हैं पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
एक हीरोइन ने लौटाया साइनिंग अमाउंट, एक विवादों में घिरी
IMDb ट्रिविया के मुताबिक़, 'जय किशन' में सोमी अली को साइन किया गया था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि अनीता अयूब भी यह फिल्म कर रही हैं तो उन्होंने साइनिंग अमाउंट लौटा दिया। क्योंकि उस वक्त अनीता के साथ सोमी की कुछ पर्सनल दिक्कत चल रही थी। बाद अनीता पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा और उनके हाथ से फिल्म निकल गई।
46
परेश रावल ने ऐन मौके पर छोड़ दी थी 'जय किशन'
बताया जाता है कि परेश रावल ने 'जय किशन' साइन कर ली थी और फिल्म के लिए डेट्स भी दे दी थीं। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने इनमें से ज्यादातर डेट्स कैंसिल कर दीं और वे फिल्म से बाहर हो गए। बाद में टीनू आनंद को उनकी जगह लिया गया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के पहले तक आयशा जुलका अक्षय कुमार को डेट कर रही थीं। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने तक दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे। लेकिन बीच में उनका ब्रेकअप हो गया और आयशा अरमान कोहली संग रिश्ते में आ गईं। इसका खामियाजा मेकर्स को भुगतना पड़ा। क्योंकि आयशा अक्षय को अवॉयड कर रही थीं और उनके साथ एक गाने की शूटिंग के लिए डेट्स नहीं दे रही थीं। डायरेक्टर ने इसे लेकर FMC (फिल्म एंड मीडिया काउंसिल) में शिकायत भी की थी।
66
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'जय किशन' का हाल
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'जय किशन' का निर्माण लगभग 1.25 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि इसने भारत में 2.44 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 4.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस वेबसाइट ने फिल्म को बिलो एवरेज वर्डिक्ट दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।