- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla में अक्षय कुमार का खानदान: बाप 9 तो दादा 3 साल छोटा, मां की उम्र भी 4 साल कम!
Bhooth Bangla में अक्षय कुमार का खानदान: बाप 9 तो दादा 3 साल छोटा, मां की उम्र भी 4 साल कम!
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में ही यह फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के फैमिली मेबर्स बने सभी एक्टर्स उनसे बेहद छोटे हैं। डालिए इनकी उम्र पर एक नज़र...

अक्षय कुमार कितने साल के हैं?
अक्षय कुमार अभी 58 साल के हैं। 9 सितम्बर 1967 को उनका जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। 1991 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'सौगंध' रिलीज हुई थी। 35 साल के करियर में वे लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'भूत बंगला' में उन्होंने अर्जुन आचार्य और माधव आचार्य का रोल निभाया है।
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के पिता बने जीशू सेनगुप्ता
'भूत बंगला' में अर्जुन आचार्य के अडॉप्टेड पिता वासुदेव आचार्य का रोल जीशू सेनगुप्ता ने किया है। असल जिंदगी में जीशू अक्षय कुमार से लगभग 9 साल छोटे हैं। 15 मार्च 1977 को पैदा हुए जीशू सेनगुप्ता अभी 49 साल के हैं।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
'भूत बंगला' अक्षय कुमार की मां बनीं तब्बू
54 साल की तब्बू ने 'भूत बंगला' में अर्जुन आचार्य यानी अक्षय कुमार की मां यशोदा का रोल किया है। 4 नवम्बर 1971 को हैदराबाद में पैदा हुईं तब्बू अक्षय कुमार से उम्र में 4 साल छोटी हैं।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Actress Tabu का असली नाम क्या, पिता का सरनेम क्यों नहीं लगातीं साथ?
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के दादा बने राजेश शर्मा
अक्षय कुमार से उम्र में लगभग 3 साल छोटे राजेश शर्मा ने इस फिल्म में उनके (अर्जुन आचार्य के) दादा और (माधव आचार्य के) पिता दुशुंड आचार्य का रोल किया है। 6 अक्टूबर 1970 को पैदा हुए राजेश शर्मा अभी 55 साल के हैं।
मिथिला पालकर 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार की बहन बनीं
33 साल की मिथिला पालकर ने 'भूत बंगला' में उनकी बहन मीरा आचार्य का रोल किया है। 11 जनवरी 1993 को मुंबई में पैदा हुईं मिथिला उम्र में अक्षय से 25 साल छोटी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।