TV TRP Week 15: रेटिंग में मचा भूचाल, इस शो ने किया धमाका-YRKKH की भी चमकी किस्मत

Published : Apr 23, 2026, 02:16 PM IST

TRP Ratings Week 15: टीवी टीआरपी की 15वें वीक की रिपोर्ट सामने आ गई हैं। रिपोर्ट देखकर किसी को भी झटका लग सकता है। इस बार वसुधा ने तो दम दिखाया ही, ये रिश्ता क्या कहलाता है की भी किस्मत खुल गई। वहीं, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अभी भी टॉप पर है। 

PREV
18
TV TRP Ratings Week 15 Report

2026 के 15वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा गुरुवार को जारी की गई है। इस रिपोर्ट में 15वें वीक में कौन से सीरियल को कितनी रेटिंग मिली है, इसकी जानकारी दी गई है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल रिपोर्ट...

28
1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी 15वें की टीआरपी रिपोर्ट में इस बार भी स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नंबर 1 पर बना हुआ है। इसे 2.0 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan DRAMA: कौन बना स्नेहा-सिद्धू के बीच कांटा, दुर्गावती ने खेला गंदा खेल

38
2. वसुधा

सीरियल वसुधा ने इस हफ्ते अपना दबदबा कायम रखा है। इस बार भी शो नंबर 2 पर है। सीरियल वसुधा में दिखाए जा रहे ट्विस्ट को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।

48
3. ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीआरपी लिस्ट में इस बार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने जबरदस्त छलांग लगाई है। शो इस बार टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।

58
4. अनुपमा

इस हफ्ते रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा की रैंकिंग में कोई खास फर्क नजर नहीं आया है। इस बार ये शो नंबर 4 पर है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।

68
5. क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

टीवी टीआरपी रेटिंग में पिछले वीक ही नए सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है ने एंट्री मारी थी। ये शो इस बार भी 5वें नंबर पर है। इस 1.7 रेटिंग मिली है।

78
6. गंगा माई की बिटिया

शुभांगी लटकर का टीवी सीरियल गंगा माई की बिटियां की 15वें वीक टीआरपी रेटिंग नीचे खिसक गया है। पिछले वीक ये तीसरे नंबर पर था और इस वीक ये छठे नंबर पर आ गया है। इसे 1.7 रेटिंग मिली है।

88
TRP में बाकी सीरियलों की रेटिंग

टीआरपी में इस वीक बाकी सीरियलों को कैसी रेटिंग मिली आइए, जानते हैं। उड़ने की आशा 7वें नंबर पर हैं। तुम से तुम तक तक 8वें, नागिन 7 9वें और मिस्टर एंड मिसेज परशुराम 10वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें... YRKKH Maha Twist: परिवार में छुपा कौन है वो गद्दार, अभिरा के सामने आएगी सबसे बड़ी धोखाधड़ी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories