- Home
- Entertainment
- Ganga Mai Ki Betiyan DRAMA: कौन बना स्नेहा-सिद्धू के बीच कांटा, दुर्गावती ने खेला गंदा खेल
Ganga Mai Ki Betiyan DRAMA: कौन बना स्नेहा-सिद्धू के बीच कांटा, दुर्गावती ने खेला गंदा खेल
सीरियल गंगा माई की बेटियां में जोरदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। गंगा के कारण स्नेहा ने सिद्धू से रिश्ता तोड़ दिया है, लेकिन सिद्धू अपने प्यार को भूला नहीं पा रहा है। बेटे की हरकतें देखकर दुर्गावती का पारा चढ़ जाता है और वो फिर गंदा खेल खेलती है।

गंगा माई की बेटियां में ट्विस्ट
सीरियल गंगा माई की बेटियां में दुर्गावती की चाल कामयाब होती है और वो गंगा पर दबाव बनाती है। इसका नतीजा ये होता है कि स्नेहा और सिद्धू का रिश्ता टूट जाता है। स्नेहा अपनी मां को दिया वादा निभाती है और सिद्धू से दूर हो जाती है।
स्नेहा के लिए दीवाना है सिद्धू
गंगा माई की बेटियां में अभी तक दिखाया कि मां के कहने पर स्नेहा, सिद्धू से अपने सारे रिश्ते तोड़ देती है। हालांकि, सिद्धू का मन नहीं मानता और वो स्नेहा से हर मुमकिन बात करने या फिर पास जाने की कोशिश करता है।
ये भी पढ़ें... YRKKH Maha Twist: परिवार में छुपा कौन है वो गद्दार, अभिरा के सामने आएगी सबसे बड़ी धोखाधड़ी
मुरली-सहाना-सोनी ने बनाया प्लान
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा किया स्नेहा और सिद्धू को मिलाने के लिए मुरली, सहाना और सोनी मिलकर प्लान बनाएंगे। मुरली अपने कॉलेज के एक फंक्शन में सिद्धू को बुलाएगा, जहां स्नेहा भी आएगी।
दुर्गावती फिर खेलेगी गंदा खेल
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि दुर्गावती को भनक लग जाएगी कि सिद्धू, स्नेहा से मिलने कॉलेज जा रहा है। वो गंगा को फोन करके फिर जली-कटी सुनाएगी और उसपर दवाब बनाएगी।
क्या करेगी गंगा?
दुर्गावती की बातें सुनने के बाद गंगा भी कॉलेज पहुंच जाएगी। वो स्नेहा को वहां से खींचकर बाहर लाएगी, इसी बीच सिद्धू आ जाएगा। गंगा अपना आपा खो बैठेगी और खतरनाक कदम उठाएगी। क्या होगा शो में आगे, गंगा-सिद्धू और स्नेहा के साथ क्या फंसेगी सोनी भी.. अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा।
ये भी पढ़ें... OTT Most Watched Show: OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 8 शो और वेब सीरीज, No.1 पर किसका कब्जा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।