- Home
- Entertainment
- YRKKH Maha Twist: परिवार में छुपा कौन है वो गद्दार, अभिरा के सामने आएगी सबसे बड़ी धोखाधड़ी
YRKKH Maha Twist: परिवार में छुपा कौन है वो गद्दार, अभिरा के सामने आएगी सबसे बड़ी धोखाधड़ी
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। एक तरफ अभिरा-अरमान अपनी बेटी को जेल से निकलवाने में जुटे है तो दूसरी ओर एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश होगा। अभिरा के सामने सालों पुराना सच आएगा। बता दें कि अपकमिंग एपिसोड मजेदार होगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मचा बवाल
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जमकर बवाल मचा हुआ है। शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान-अभिरा को बेटी को बचाने के सारे हथकंडे अपना रहे है, वहीं एक साजिश का भी सच सामने आता है।
अभिरा-अरमान को मिलेगा एक सुराग
जेल में बंद बेटी मायरा को बाहर लाने के लिए अरमान-अभिरा परेशान है। ऐसे में अभिरा को कहीं से हिंट मिलती है कि उस दिन हॉस्टल में जो कुछ भी हुआ उसका एक गवाह है। वो अरमान को इस बारे में बताती है।
ये भी पढ़ें... OTT Most Watched Show: OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 8 शो और वेब सीरीज, No.1 पर किसका कब्जा?
अभिरा-अरमान लगाएंगे सच का पता
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान-अभिरा उस लड़की की तलाश में निकलेंगे, जिसके पास मायरा की बेगुनाही की सबूत है। हालांकि, यहां भी उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
अभिरा के सामने खुलेगा राज
सीरियल में देखने मिलेगा कि अभिरा काजल के बारे में बताने के लिए अरमान के पास जाएगी। इसी बीच वो विद्या और उसकी देवरानी की बातें सुनेंगी। उसको पता चलेगा कि सालों पहले विद्या ने उसे और अरमान को अलग करने की साजिश रची थी।
क्या अरमान को सच बता पाएगी अभिरा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा को पता चलेगा अरमान ने कभी भी मायरा की कस्टडी के पेपर्स उसको नहीं भेजे थे। सच जानकर अभिरा को जोरदार झटका लगेगा। क्या अभिरा, अरमान को सच बता पाएगी... ये देखना मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... Tum Se Tum Tak Twist: प्यार की खातिर अनु का बड़ा फैसला, परिवार के खिलाफ जाकर किया ये काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।