
एंटरटेनमेंट डेस्क. आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे जुनैद बॉलीवुड तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ' महाराज' अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि जुनैद ने महज 58 दिन में अपना दूसरा प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है। रिपोर्ट में लिखा है, "डिमांडिंग शेड्यूल होने के बावजूद जुनैद ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परफॉर्मेंस जारी रखा है। उन्होंने अपना दूसरा रोमांटिक प्रोजेक्ट 58 दिन की शूटिंग में पूरा कर लिया है। हालांकि, अभी तक उनकी दूसरी फिल्म के टाइटल और प्लॉट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
पिता के बैनर तले बन रही जुनैद की दूसरी फिल्म
जुनैद खान की दूसरी फिल्म उनके पिता आमिर खान के होम प्रोडक्शंस यानी आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा साई पल्लवी जुनैद के अपोजिट लीड रोल निभा रही हैं। जुनैद खान पिछले महीने अपनी इस अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म का 50 दिन का शेड्यूल पूरा कर जापान से लौटे। बताया जा रहा है कि जापान के सपोरो में डेढ़ महीने तक शूटिंग करने के बाद जुनैद ने अपनी यह फिल्म कंप्लीट की है।
वायरल हुई थीं फिल्म के सेट से जुनैद की तस्वीरें
हाल ही में सोशल मीडिया पर जुनैद खान और साई पल्लवी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें वे फिल्म के सेट पर शूटिंग करते नज़र आ रहे थे। दोनों को सपोरो स्नो फेस्टिवल के बैकड्रॉप पर शूटिंग करते देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जापान का मौसम ठीक ना होने के बावजूद जुनैद और उनकी पूरी टीम ने वहां शूटिंग जारी रखी और फिल्म कंप्लीट की। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट को ट्रैक पर लाने के लिए टीम को हर दिन 12-14 घंटे काम करना होता था।
जुनैद की एक अन्य फिल्म भी पाइपलाइन में
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जुनैद की एक अन्य फिल्म भी पाइपलाइन में है, जिसमें उनके अपोजिट ख़ुशी कपूर नज़र आएंगी। यह तमिल फिल्म 'लव टुडे' की आधिकारिक हिंदी रीमेक होगी, जिसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। बात महाराज की करें तो यह फिल्म जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
और पढ़ें…
कितने करोड़ में बना था 'महाभारत', जानिए कितनी थी इसके स्टार्स की फीस?
OTT पर सबसे महंगी बिकी 11 फ़िल्में, बॉलीवुड की कोई मूवी टॉप 3 में नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।