
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में एनिमल स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर खबर आई थी कि उन्हें नई गाड़ी Bentley खरीदी है। वे इस गाड़ी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते भी नजर आए। उनकी इस कार की कीमत करीब 8 करोड़ है। अब खबर आ रही है कि कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने भी खुद को एक कार गिफ्ट की है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने Mercedes Maybach खरीदी है और इसकी कीमत 2.4 करोड़ रुपए है। कंगना अपनी कार में रविवार को मुंबई में नजर आई थीं।
कंगना रनोट की नई सवारी
कंगना रनोट, जिनके पास पहले से ही मर्सिडीज मेबैक S680 है, ने हाल ही में अपनी दूसरी मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है। इसकी कीमत 2.43 करोड़ है जबकि S680 को उन्होंने 3.6 करोड़ में खरीदा गया था। इस नई कार के साथ उनके कलेक्शन में एक और कार जुड़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना के पास BMW 7-सीरीज 730LD, एक मर्सिडीज GLE 350D SUV और एक ऑडी Q3 भी हैं।
राजनीति में कंगना रनोट की एंट्री
कंगना रनोट ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ ही राजनीति में एंट्री की घोषणा की थी। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रही और प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का चुनाव है और अगर लोग उन्हें वोट देंगे तो वह प्रधानमंत्री को ही जाएगा।
कंगना रनोट का वर्कफ्रंट
बात कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की करें तो वे काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फ्लॉप हो रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म धाकड़ को रिलीज के साथ फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। फिल्म डिजास्टर साबित हुई। अब फैन्स को कंगना की फिल्म इमरजेंसी की इंतजार है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें...
दबाकर खाते हैं अल्लू अर्जुन, भूखे पेट इस काम को कर रहते हैं एकदम FIT
इन TOP 5 फिल्मों से अचानक बढ़ा अल्लू अर्जुन का स्टारडम, बन गए STAR
इन 7 TV STARS ने की अरेंज मैरिज, लिस्ट में जुड़ेगा इस हसीना का भी नाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।