
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के सेपरेशन की खबर लंबे समय से मीडिया में बनी हुई है। दावा यह तक किया जा रहा है कि दोनों जल्दी ही तलाक ले सकते हैं। काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ भी नहीं देखा गया। अब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को दुबई एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। इस वीडियो ने उनके चाहने वालों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, ख़बरों की मानें तो इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और है। जानिए क्या है पूरा माजरा...
ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नज़र आए अभिषेक बच्चन?
वायरल वीडियो ऐश्वर्या राय के एक फैन पेज से शेयर किया गया है। इसके ऊपर दुबई एयरपोर्ट लिखा गया है। हालांकि, इसके कैप्शन में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लोग मान रहे हैं कि कपल अपनी बेटी के साथ दुबई में हॉलिडे एन्जॉय कर रहा है। वीडियो में अभिषेक बच्चन लाल रंग के पुलओवर में दिखाई दे रहे हैं, जबकि ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में हैं। वहीं, आराध्या ने पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। अभिषेक आगे चलते हुए बस में सवार होते हैं और पीछे-पीछे ऐश्वर्या और आराध्या भी उसी बस में चढ़ जाते हैं। बस में एंटर होने से पहले ऐश्वर्या वहां मौजूद पैपराजी की ओर देखकर मुस्कान भी देती हैं।
क्या है ऐश्वर्या-अभिषेक के वायरल वीडियो की सच्चाई
दरअसल, ऐश्वर्या और अभिषेक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह नया नहीं है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त शूट किया गया था, जब वे पिछले साल UAE गए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक दुबई एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने गए थे और अपनी बेटी आराध्या को भी साथ ले गए थे। इसी दौरान के वीडियो को ताज़ा वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है।
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हुए
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 17 साल हो गए हैं। 2007 में उनकी शादी हुई थी। नवम्बर 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में दरार की ख़बरें इसी साल तब आईं, जब वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे। अभिषेक पिता अमिताभ, मां जया, बहन श्वेता, भांजी नव्या और भांजे अगस्त्य के साथ पहुंचे थे, जबकि ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या अलग से पहुंचे थे। यहां तक कि फैमिली पोज से भी ऐश्वर्या - आराध्या गायब थीं। हालांकि, अभी तक बच्चन फैमिली की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
और पढ़ें…
Gadar 2 को पछाड़ 700 CR क्लब में पहुंची Stree 2, 7 मूवी पहले से मौजूद
क्या करती हैं पवन कल्याण की पत्नी एना? पति से 11 गुना है उनकी नेट वर्थ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।