
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'सिंघम अगेन'(Singham Again) की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी इस फिल्म को रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है। खबरों के मुताबिक़, फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक ट्वीट में इस बात का दावा किया है।
जुलाई में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, "एक्सक्लूसिव...अजय देवगन रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' दिवाली 2024 पर। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी 'सिंघम' का तीसरा पार्ट है। यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में लौटेंगे। जुलाई 2023 से शूटिंग शुरू होगी।"
रोहित शेट्टी के साथ अजय की 11वीं फिल्म
'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन की 11वीं फिल्म है, जिसका अनाउंसमेंट इसी साल जनवरी में किया गया था। 2 जनवरी को खुद अजय ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के नैरेशन की एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, फिल्म से जुड़ी ज्यादातर जानकारी गुप्त रखी गई है। अजय देवगन ने नए साल पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के नैरेशन के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह भगवान की इच्छा है। यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।"
2011 में पर्दे पर आई थी पहली ‘सिंघम’
बात 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की करें तो इसकी पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में विलेन के रूप में प्रकाश राज दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 2014 'सिंघम रिटर्न्स' के रूप में सामने आई थी, जिसमें विलेन के किरदार में अमोल गुप्ते दिखाई दिए थे। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 140.62 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना यह है कि 'सिंघम अगेन' कैसा कमाल करती है।
और पढ़ें…
क्यों शराब पीते थे कपिल शर्मा? कॉमेडियन ने बताई असली वजह, बिग बी से माफ़ी मांगने का कारण भी बताया
OSCAR 2023 से पहले भी सिर चढ़कर बोला 'RRR' का जादू, ये 16 बड़े अवॉर्ड्स कर चुकी अपने नाम'
पहले डिनर पार्टी, फिर ऑस्कर में रचा इतिहास, एकेडमी अवॉर्ड्स में ऐसी रही RRR की टीम की मौजूदगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।