MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • OSCAR 2023 से पहले भी सिर चढ़कर बोला 'RRR' का जादू, ये 16 बड़े अवॉर्ड्स कर चुकी अपने नाम

OSCAR 2023 से पहले भी सिर चढ़कर बोला 'RRR' का जादू, ये 16 बड़े अवॉर्ड्स कर चुकी अपने नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की फिल्म 'RRR' ने अपने नाम एक अवॉर्ड और कर लिया है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड के दौरान इसके गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले 'RRR' 16 बड़े अवॉर्ड जीत चुकी है। डालिए एक नजर...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Mar 13 2023, 01:12 PM IST| Updated : Mar 13 2023, 02:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Social Media

1.  गोल्डन ग्लोब 2023 की सेरेमनी के दौरान 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम पर इतिहास रचा था।

2.  2022 के सैटर्न अवॉर्ड्स के दौरान 'RRR' को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म चुना गया था।

3. डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने इस फिल्म के लिए न्यू यॉर्क फिल्म सर्किल अवॉर्ड्स 2022 को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया था।

26
Image Credit : Social Media

4. 'RRR' को 2022 में हुए हॉलीवुड सर्किल एसोसिएशन अवॉर्ड्स में स्पॉटराइट विनर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

5. नेशनल बोर्ड ऑफ़ रिव्यू अवॉर्ड्स-2022 की सेरेमनी में RRR को साल की टॉप 10 फिल्मों में शामिल किया गया था।

6. अलायन्स ऑफ़ वीमेन फिल्म जर्नलिस्ट्स अवॉर्ड्स- 2022 में बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था। 

36
Image Credit : Social Media

7. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर एम.एम. कीरावानी को लॉस एंजिलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड-2022 के दौरान इसके गाने 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड दिया गया था।

8. 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के दौरान आरआरआर को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और इसके गाने नाटू-नाटू को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया था।

9. हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन क्रिएटिव आर्ट्स अवॉर्ड्स में 'RRR' को चार अवॉर्ड मिले थे। फिल्म को 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के अलावा बेस्ट स्टंट, बेस्ट एक्शन और बेस्ट इंटरनेशनल अवॉर्ड भी दिए गए थे।

46
Image Credit : Social Media

10. 2022 के फ़िलेडैल्फ़िया फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड्स में नाटू-नाटू ने तीन अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट साउंडट्रैक का अवॉर्ड मिला था।

11. 88वें न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड्स के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया था।

12. 2022 के एटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड्स 2022 में फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म चुना गया था और इसे टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल किया गया था।

56
Image Credit : Social Media

13. फिल्म के स्टंट को-ऑर्डिनेटर निक पॉवेल को ऑस्टिन फिल्म सर्किल एसोसिएशन अवॉर्ड्स के दौरान बेस्ट  स्टंट को-ऑर्डिनेटर चुना गया था। सेरेमनी के दौरान इस फिल्म को 2022 की टॉप 10 फिल्मों में भी चुना गया था।

14. बोस्टन सोसाइटी ऑफ़ फिल्म सर्किल अवॉर्ड्स-2022 में फिल्म के गाने 'नाटू नाटू'  के लिए एम. एम. कीरावानी को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड दिया गया था। 

66
Image Credit : Social Media

15. साउथईस्टर्न फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स के दौरान 'RRR' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म चुना गया और इसे साल की टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल किया गया।

16. जॉर्जिया फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स-2022 में 'RRR' को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था।

और पढ़ें…

'नाटू-नाटू को सालों तक रखा जाएगा याद', ऑस्कर जीतते ही आई पीएम मोदी की बधाई, राहुल गांधी ने भी जताई ख़ुशी

पहले डिनर पार्टी, फिर ऑस्कर में रचा इतिहास, एकेडमी अवॉर्ड्स में ऐसी रही RRR की टीम की मौजूदगी

4 इंटरनेशनल सॉन्ग्स को पछाड़ 'नाटू नाटू' ने मारी ऑस्कर में बाजी, यह इतिहास रचने वाला पहला गाना बना

Oscar 2023 विनर्स लिस्ट: RRR के 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग, 'The Elephant Whisperers' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवार्ड

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved