जानें कब और किस OTT फ्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अजय देवगन की हॉरर फिल्म Shaitaan

Published : Apr 01, 2024, 08:17 AM IST
Ajay Devgn Shaitaan On Ott

सार

Ajay Devgn Shaitaan On Ott. अजय देवगन की हॉरर-सस्पेंस फिल्म शैतान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शैतान मई में ओटीटी पर देखने मिलेगी यानी अभी फैन्स को और इंतजार करना पड़ेगा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R Madhavan) की हॉरर-थ्रिलर फिल्म शैतान (Shaitaan) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म इस साल की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मूवी बनी। अब सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म शैतान सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। हालांकि, अभी फैन्स को ओटीटी पर फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अप्रैल में नहीं बल्कि 3 मई को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखा जा सकेगा। फिल्म के डिजीटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने काफी पहले ही खरीद लिए थे।

कब रिलीज हुई थी फिल्म Shaitaan

अजय देवगन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस-थ्रिलर से भरी फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। आपको बता दें कि शैतान गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है। गुजराती फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म की स्टोरीलाइन काफी इंटरेस्टिंग है। फिल्म शैतान की कहानी की बात करें तो यह कबीर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन उनका हंसती-खेलती लाइफ तब एक बुरे सपने में बदल जाती है जब वनराज नाम का एक अजनबी उनके फार्महाउस में आता है। वनराज, कबीर की बेटी जाह्नवी को अपने वश में करने के लिए काले जादू करता है और मांग करता है कि उसके माता-पिता उसे सौंप दें। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है। फिल्म में यह मैसेज दिया गया कि बुराई शक्तिशाली हो सकती है, लेकिन जब अच्छाई उसके खिलाफ खड़ी होती है तो वह हमेशा हारती है।

शैतान के बारे में

बता दें कि फिल्म शैतान को आमिल कीयान खान ने लिखा है। इसे जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म विकास बहल, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, अजय देवगन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें...

दबाकर रोज सिगरेट-शराब पीने वाले अजय देवगन कैसे हैं इतने FIT, जानें राज

Sasural Simar Ka के एक्टर ने की शादी, जानें कौन है दुल्हनिया, PHOTOS

GHKKPM MahaTwist: सवि करेगी इस शख्स की घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर
Border 2 Day 14 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सलमान-SRK की फिल्मों को पछाड़ा, जानिए कमाई