
डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी को हिट माना जाता है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं। अब दोनों ही अपनी सुपरहिट गोलमाल सीरीज की अगली किस्त गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं। इसी बीच मूवी से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आ रही हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो गोलमाल 5 की स्टोरी पूरी तरह से तैयार है और इसकी शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है। फैन्स ये खबर सुनकर काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 2024 में पुष्टि की थी। रोहित ने कहा था कि वे कोई भी अगली एक्शन फिल्म बनाने से पहले वे कॉमेडी का तड़का लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी तैयार है और इस पर इसी साल दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोलमाल 5 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस मूवी में करीना कपूर की एंट्री हो सकती है। वहीं, उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी होंगे। बता दें कि गोलमाल 5 से पहले रोहित शेट्टी, राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में सितंबर में पूरी हुई है और ये 2026 की शुरुआत में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... अजय देवगन की वो क्राइम थ्रिलर, जिसका क्लाइमैक्स इतना भयानक देखकर हिल जाएगा भेजा
रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की फिल्मों की शुरुआत 2006 में हुई थी। पहली फिल्म गोलमाल फन अनलिमिटेड रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी, रिमी सेन, परेश रावल थे। 15 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 41.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2008 में गोलमाल रिटर्न्स नाम से फिल्म आई। इसमें पुरानी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ करीना कपूर की भी एंट्री हुई थी। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 80 करोड़ कमाए थे। 2010 में गोलमाल 3 आई। ये फिल्म हिट रही। इसमें मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए थे। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 167 करोड़ का बिजनेस किया था। 2017 में आई फिल्म गोलमाल अगेन इस सीरीज की सबसे कमाऊ फिल्म है। इसमें फिल्म तब्बू और परिणीति चोपड़ा भी नजर आए थे। 142 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 310.98 करोड़ का कारोबार किया था। अब इसकी पांचवीं किस्त आ रही है, जो 2027 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... क्यों रिलीज नहीं हो रहा अजय देवगन की Drishyam 3 का टीजर? जानें कहां फंसा है पेंच
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।