पैसे दिए, हाथ जोड़े तो अमिताभ बच्चन को वापस मिला ट्विटर का ब्लू टिक, अब बोले- तू चीज़ बड़ी है मस्क-मस्क

Published : Apr 22, 2023, 02:25 PM IST
Amitabh Bachchan Twitter Blue Tick

सार

महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को एलन मस्क से हाथ जोड़कर उनका ब्लू टिक वापस करने की गुहार लगाई थी। मस्क ने उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते हुए उन्हें उनका वेरीफाई का सिंबल वापस कर दिया है और इस ख़ुशी में बिग बी फूले नहीं समा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की गुहार आखिर ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने सुन ही ली। पैसे देने और हाथ जोड़ने के बाद उन्हें अपना ब्लू टिक वापस मिल गया है। बिग बी ने फिर से अपना अकाउंट वेरीफाई होने पर ट्विटर और एलन मस्क का शुक्रिया अदा किया है। हालांकि, बिग बी का अंदाज़ इतना फनी है कि उनका ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। कुछ इंटरनेट यूजर्स उनके ट्वीट पर रिएक्ट कर उनके मजे ले रहे हैं तो कई ऐसे भी हैं, जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "ए मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका! उ नील कमल टिक लग गवा हमार नाम के आगे! अब का बताई भैया! गाना गाय का मन करत है हमार! सुनबो का? ए लेओ सुना : "तू चीज़ बड़ी है मस्क मस्क, तो चीज़ बड़ी है मस्क!"

 

 

इंटरनेट यूजर्स के कमेंट्स

बिग बी का ट्वीट देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "बुढापे में मसखरी कर रहे हैं ठीक है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की महंगाई अब नहीं लगती क्या आपको? दस साल पहले तो ट्वीट कर कर के महंगाई का अहसास कराते रहते थे। किसी पार्टी के कहने पर ट्वीट करते थे क्या?" एक यूजर का कमेंट है, "अब इस उम्र में आपको मस्क-मस्क करना पड़ रहा है। पान मसाले और गुटखे का आप प्रचार करते हैं, किंतु खाते नहीं हैं। यह पहली चीज़ है, जिसे आपने हाथ जोड़कर मांगा है। यानी खुद से पैसा भी दे रहे हो और खुश भी हो रहे हो। भारत सरकार को चाहिए कि ब्लू टिक धारकों को सब्सिडी दे और सम्मान भी।" एक यूजर का कमेंट है, "900 रुपए में बहुत ताकत है। स्टारों को भी मामूली सा आदमी बना दिया।"

शुक्रवार को लगाई गुहार

20 अप्रैल की रात को 12 बजे एलन मस्क ने उन लोगों की प्रोफाइल से वेरीफाई का सिंबल हटा दिया था, जिन्होंने इसके लिए पेमेंट नहीं किया था। अमिताभ बच्चन इस बात से बेहद परेशान हो गए थे। उन्होंने एलन मस्क से हाथ जोड़कर ब्लू टिक वापस करने की गुहार लगाई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को पिछली बार राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'गणपत', 'घूमर', 'प्रोजेक्ट K' और 'बटरफ्लाई' जैसे टाइटल शामिल हैं। वे 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन पर भी काम कर रहे हैं, जिसके रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं।

और पढ़ें…

एक्ट्रेस को प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेज रहे लोग, रात में करते हैं गंदे-गंदे मैसेज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Day 1: पहले दिन 15 करोड़ भी नहीं कमा सकी सलमान खान की फिल्म

प्रियंका चोपड़ा असल जिंदगी में करने लगी थीं 'ऐतराज' की सोनिया जैसी हरकतें, एक्ट्रेस ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

बीच सड़क पर रोमांटिक हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, लिप टू लिप Kiss का VIDEO वायरल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar ने भारत में 200 CR का आंकड़ा किया पार, देखें अक्षय खन्ना की मूवी का हर दिन का कलेक्शन
Dhurandhar देखने पहुंचे Allu Arjun, ऋतिक के शॉकिंग रिएक्शन के बाद पुष्पा के रिव्यू का इंतजार