Published : Jul 05, 2024, 10:20 AM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई को होगी। संगीत सेरेमनी में चार चांद लगाने इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे परफॉर्मेंस के लिए अंबानी ने 83 करोड़ रुपए फीस ले रहे हैं।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी का आयोजन 5 जुलाई को होगा। इस सेरेमनी में परफॉर्म करने वर्ल्ड क्लास सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई पहुंच गए हैं।
27
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी पर परफॉर्म करने इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर बीती रात मुंबई पहुंचे। कालीन एयरपोर्ट से उनकी फोटोजो वायरल हो रही हैं।
37
अंबानी की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने मुंबई आए जस्टिन बीबर सिम्पल लुक में नजर आए। उन्होंने पिंक कलर की ओवरसाइज स्वेट शर्ट और लाल रंग की कैप लगा रखी थी।
47
रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने जस्टिन बीबर 83 करोड़ रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं। बता दें कि उनकी परफॉर्मेंस कुछ घंटे की होगी।
57
अंबानी के इवेंट में 83 करोड़ फीस चार्ज कर जस्टिन बीबर सबसे महंगे सिंगर बन गए हैं। इससे पहले रिहाना, बियोन्से और शकीरा भी अंबानी के यहां परफॉर्म कर चुकी हैं।
67
बताया जा रहा है कि जस्टिन बीबर दिनभर आराम करेंगे और फिर शाम 7 बजे के बाद वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी के वेन्यू पर पहुंचेंगे।
77
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी शुक्रवार शाम 7 बजे से नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस सेरेमनी में अंबानी के खास मेहमान शिरकत करेंगे।