विराट कोहली को कहां छोड़ अनुष्का शर्मा अकेली मुंबई लौटीं ? देखें वीडियो

Published : Jan 13, 2025, 10:41 AM ISTUpdated : Jan 13, 2025, 10:50 AM IST
Anushka Sharma

सार

अनुष्का शर्मा अलीबाग से अकेले मुंबई लौटीं, विराट कोहली नदारद। स्पीडबोट से गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं एक्ट्रेस।

एंटरटेनमेंट डेस्क, anushka sharma returns mumbai from alibaug without virat kohli । एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma )ने हाल ही में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली ( Virat Kohli ) के साथ अलीबाग में वीकएंड मनाया था। हालांकि, जब वह सोमवार सुबह-सुबह मुंबई लौटीं, तो विराट कोहली उनके साथ मौजूद नहीं थे। वे स्पीड वोट के जरिए गेटवे ऑफ इंडिया पहुंची थीं। इसके बाद बहुत हड़बड़ी में वे पार्किंग में अपनी कार तक पहुंची। विराट के बिना अकेले यात्रा करते हुए देखा गया।

विराट कोहली को कहां छोड़कर मुंबई लौंटी अनुष्का शर्मा 

रविवार को अनुष्का और विराट अलीबाग में मौजूद थे। वहीं अब एक्ट्रेस पति को साथ लिए बिना ही मुंबई लौटकर आ गई हैं। उन्हें सुबह- सुबह समंदर के रास्ते शहर में एंट्री करते स्पॉट किया गया है। सोमवार को अनुष्का को स्पीड बोट के जरिए गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंचते हुए देखा गया। अपनी कैज़ुअल आउटिंग के लिए, उन्होंने एक कंफर्टेबल पहनावा चुना जिसमें व्हाइट प्रिंटेड पजामा के साथ ब्लैक टी-शर्ट शामिल थी। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए थे। कंधे पर एक ब्लैक बैग भी कैरी कर रहीं थीं।

वो कौन सी वजह, Salman Khan के साथ जोडी नहीं बना पाई Kangana Ranaut

पैपराजी को तस्वीरें लेने से रोका

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, अनुष्का गेटवे ऑफ इंडिया के सामने ताज होटल में पैपराजी को नजरअंदाज करते हुए बहुत तेजी से एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं, कई लोगों ने उन्हें "गुड मॉर्निंग" कहकर बधाई दी। जैसे ही वह आगे बढ़ी, फोटोग्राफरों को "थैंक्स" का इशारा किया। उन्हें उसकी तस्वीरें लेना बंद करने के लिए भी कहा। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अनुष्का शर्मा जल्दबाजी में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने होटल में एंट्री करती नजर आ रही हैं।

 



Tiku Talsania : ब्रेन स्ट्रोक के बाद कैसी है हालत ? बेटी ने दिया अपडेट

अलीबाग में मनाया वीकएंड

रविवार को अनुष्का और विराट मुंबई से अलीबाग पहुंचे थे। इस कपल के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं। एक क्लिप में दोनों गेटवे ऑफ इंडिया पर अपनी कार से बाहर निकलते देखे गए थे। नाव का इंतजार करते हुए अनुष्का और विराट बातचीत में मशगूल नजर आए ।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

BAFTA 2026: Alia Bhatt की फैन बनी Samantha Ruth Prabhu, इस बात से हुईं इम्प्रेस
Drishyam 2 डायरेक्टर की पत्नी की गोद भराई की 7 PHOTOS, कपल ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार