गैराज में मर्सिडीज बेंज-लैंड रोवर जैसी गाड़ियां, अब एक्टर ने खरीदी सस्ती स्कूटी

Published : Sep 25, 2024, 04:38 PM ISTUpdated : Sep 25, 2024, 05:03 PM IST
Arjun-Kapoor-buys-e-scooter

सार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 1 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक स्कूटर BGauss RUV 350 खरीदी है। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने पापाराज़ी से बचने और छोटी जगहों से निकलने के लिए यह स्कूटर खरीदी है। 

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के पास करोड़ों रुपये कीमत की लग्जरी कार और बाइक हैं। लेकिन इन सबके बीच अर्जुन कपूर ने 1 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदकर सभी को चौंका दिया है। स्कूटर खरीदकर मिठाई बांटते हुए अर्जुन कपूर ने इस ईवी को खरीदने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय या दूसरी जगहों पर पापाराज़ी से बचने के लिए उन्होंने यह स्कूटर खरीदी है।

अर्जुन कपूर ने BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी है। यह स्कूटर देश के लगभग सभी शहरों में उपलब्ध है। यह भारत का पहला RUV स्कूटर (रग्ड अर्बन वेहिकल) है। पूरी तरह मेटल बॉडी वाला यह स्कूटर शहर, गांव, ऑफ रोड समेत किसी भी रास्ते के लिए एकदम सही है। इसमें क्रूज कंट्रोल समेत कई फीचर्स हैं। इसे फुल चार्ज होने में 2.35 घंटे लगते हैं। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये है।

 

BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बाद अर्जुन कपूर ने पापाराज़ी के साथ खुशियां मनाईं। अर्जुन कपूर ने स्कूटर और अपनी फोटो ले रहे पाप्स को मिठाई बांटी। मिठाई का डिब्बा लेकर आए अर्जुन कपूर ने नया वाहन खरीदने की खुशी शेयर की। इसी दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि मैंने यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक खास वजह से खरीदी है। इन पापाराज़ी से बचने के लिए, छोटी जगहों से निकलने के लिए मैंने यह स्कूटर खरीदी है। पापाराज़ी की फरमाइश पर उन्होंने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी भी की। 

 

 

अर्जुन कपूर के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। इन महंगी गाड़ियों के मुकाबले अभी खरीदी गई यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद कम कीमत वाली स्कूटर है। यह अर्जुन कपूर के पास मौजूद सबसे कम कीमत वाला वाहन है। अर्जुन कपूर के पास 2.43 करोड़ रुपये कीमत वाली मर्सिडीज बेंज मेबैक GLS 600 कार, 95.35 लाख रुपये कीमत वाली लैंड रोवर डिफेंडर, 1.64 करोड़ रुपये कीमत वाली मसेराती, 1.30 करोड़ रुपये कीमत वाली वोल्वो XC90 कार, 67.70 लाख रुपये कीमत वाली मर्सिडीज ML 350 समेत कई महंगी गाड़ियां हैं।

 

फिलहाल अर्जुन कपूर कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम 2 में अजय देवगन के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे। वरुण धवन के साथ 'नो एंट्री 2' समेत कुछ और फिल्मों में भी अर्जुन कपूर काम कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border में सनी देओल की पत्नी बनी तब्बू बॉर्डर 2 से क्यों आउट, क्या है वो बड़ी वजह?
Akshay Kumar उस दिन मरते-मरते बचे थे, जानिए ऐसा क्या हुआ था 17 साल पहले?