
एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले साल नवंबर में, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने तथ्यों की जांच किए बिना मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रेग्नेंसी के बारे में झूठी खबर देने वालों की क्लास लगाई थी। अब एक नए इंटरव्यू में, अर्जुन ने इस घटना पर रिएक्ट किया और कहा कि मीडिया को ऐसा कुछ नहीं बताना चाहिए जो उनकी लाइफ बदल दे। अर्जुन ने कहा कि निगेटिविटी फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक बनी भी रहती है। वह इस तथ्य से पूरी तरह वाकिफ हैं कि एक्टर होने के नाते उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ खुश रहना होता है।
फैक्ट चेक जरूर करें- अर्जुन कपूर
हालांकि, अर्जुन कपूर का मानना है कि सेलेब्रिटीज दर्शकों तक पहुंचने के लिए मीडिया पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को कम से कम कोई भी जानकारी देने से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए। कुछ भी लिखने या कहने से पहले अपने हिसाब से नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उस समय स्थिति को संभाला गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी कुछ नहीं छुपाया। उन्होंने बयान दिया क्योंकि उन्हें गलत होने का अहसास हुआ और उन्हें लगा कि वह मीडिया पर भरोसा कर सकते हैं।
अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ के साथ रिलेशनशिप
यह तो सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में है। दोनों अब अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें भी करते हैं। बता दें कि कपल को कई बार साथ में बॉलीवुड एन्जॉय करते भी देखा जा चुका है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने शादी को लेकर भी हिंट दिया था। फिलहाल कपल अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहा है।
अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
बात अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वह लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे हैं। वह आखिरी बार फिल्म कुत्ते में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। उनकी आने फिल्में द लेडी किलर और मेरी पत्नी का रीमेक है। फिलहाल दोनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है।
ये भी पढ़ें...
ना बजट तय ना हीरोइन, फिर भी FLOP प्रभास की इस मूवी ने मारा तगड़ा शॉर्ट
बिना मेकअप दिखी मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर खिली खुशी का क्या है राज ?
दिल संभालकर देखें श्वेता तिवारी का अब तक का सबसे बोल्ड और हॉटी लुक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।