
एंटरटेनमेंट डेस्क . 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Achhe Lagte Hain 2) की प्रिया सूद यानी दिशा परमार(Disha Parmar) मां बनने वाली हैं। दिशा और उनके पति सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया है कि वे पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दिशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वे राहुल के साथ नजर आ रही हैं। राहुल ने हाथ में एक स्लेट पकड़ी हुई है, जिस पर 'मम्मी एंड डैडी' लिखा है और हार्ट का एक सिंबल बना हुआ है। दिशा ने इसके आगे अल्ट्रासाउंड के जरिए बेबी की झलक भी दिखाई है। सोनोग्राफी में अजन्मे बच्चे की झलक देखी जा सकती है। तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, "होने वाले मम्मी-पापा और बेबी की ओर से हैलो।"तस्वीर में दिशा परमार का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है।
फ्रेंड्स के साथ दिशा परमार के फैन्स भी हुए एक्साइटेड
दिशा की पोस्ट देखने के बाद ना केवल उनके फ्रेंड्स, बल्कि फैन्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट बॉक्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मौनी रॉय, अनिता हसनंदानी, अभिनेता नकुल मेहता और अली गोनी समेत कई सेलेब्स ने कपल को मुबारकबाद दी है। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में अपना एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा है, "हाय !इस बच्चे को दुनिया में सबसे अच्छी मां मिलाने जा रही है। मैं अभी से दिशु को उनके बच्चे के साथ इमेजिन कर सकती हूं। आप दोनों को बधाई हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "सबसे अच्छी खबर, बेस्ट ओफ लक दिशा।"
2 साल पहले हुई दिशा-राहुल की शादी
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी दो साल पहले 16 जुलाई 2021 को मुंबई में हुई थी। इससे पहले कपल ने कुछ साल तक डेट किया था। राहुल वैद्य जब 'बिग बॉस 14' में नजर आ रहे थे, तब उन्होंने दिशा को उनके बर्थडे पर शादी के लिए प्रपोज किया था। दिशा को पिछली बार 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में देखा गया था। जल्दी ही वे 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
और पढ़ें…
'टाइगर 3' के सेट पर घायल हुए सलमान खान, सुपरस्टार ने खुद दी हेल्थ अपडेट
1 CR कमाने वाली सोशल मीडिया स्टार, सेमी न्यूड PIC की वजह से हुई थी बैन
अदा शर्मा की 'The Kerala Story' दुनियाभर में 200 करोड़ के पार, जानिए भारत में कितनी कमाई कर ली
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।