
एंटरटेनमेंट डेस्क. अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के सेट से सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घायल होने की खबर आ रही है। गुरुवार (18 मई) को खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर हेल्थ अपडेट दी है। तस्वीर में सलमान खान बाहर की ओर देख रहे हैं और उनके बाएं कंधे पर बड़े-बड़े काइन्सियोलॉजी टेप देखे जा सकते हैं, जबकि उन्होंने अपना दूसरा हाथ एक पोल पर टिकाकर रखा हुआ है।
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?
सलमान ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "जब आपको लगता है कि आप अपने कंधों पर पूरी दुनिया का बजन उठा रहे हैं और वह कहे काई दुनिया को छोडो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #Tiger3."
इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
सलमान खान की पोस्ट देखकर इंटरनेट यूजर्स उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल ने लिखा है, "फौलाद के जैसे मजबूत।" शादाब अली खान ने लिखते हैं, "टाइगर हमेशा रेडी है।" एक यूजर ने लिखा है, "चल तोड़ने उसका पंजा रे।"एक यूजर का कमेन्ट है, "ज़ख़्मी टाइगर और भी ज्यादा खतरनाक है।"एक यूजर का कमेंट है, "टाइगर ज़ख़्मी जरूर है, लेकिन किसी से कमजोर नहीं।" एक यूजर ने लिखा है, "टाइगर अब दिवाली पर फायर करने के लिए तैयार है।"
बात 'टाइगर 3' की करें तो यह सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। सलमान खान के अलावा फिलम में कटरीना कैफ, इमरान हाशमी और शाहरुख़ खान ( कैमियो) भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट ‘एक था टाइगर’ के नाम से बना था, जो 2012 में रिलीज हुआ था। दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ के नाम से 2017 में आया। फ्रेंचाइजी के दोनों ही पार्ट सुपरहिट रहे थे।
और पढ़ें…'
1 CR कमाने वाली सोशल मीडिया स्टार, सेमी न्यूड PIC की वजह से हुई थी बैन
अदा शर्मा की 'The Kerala Story' दुनियाभर में 200 करोड़ के पार, जानिए भारत में कितनी कमाई कर ली
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई की नई तस्वीरें, कपल से हटकर इस शख्स पर टिकीं लोगों की नजरें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।